आलिया के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु ने 43 वर्ष की उम्र में दिया बेटी को जन्म, खुशी से झूमे करण सिंह ग्रोवर

Follow Us
Share on

Bipasha Basu Baby : फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सितारे एक के बाद एक अपने चाहने वालों को खुशखबरी देते हुए नजर आ रहे हैं। जहां कुछ दिनों पहले ही बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने बेबी गर्ल को जन्म दिया था। जिसके बाद से ही लगातार सोशल मीडिया पर खुशियों का दौर चल रहा है। ऐसे में आप बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक और दिग्गज अभिनेत्री बिपाशा बसु ने 43 साल की उम्र में बेटी को जन्म दिया है। जिसके बाद से ही उन्हें सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दी जा रही है।

New WAP

Karan Singh Grover Bipasha Basu baby

बता दें कि फिलहाल तो बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की तरफ से अपनी नन्ही बेटी को लेकर कोई भी पोस्ट साझा नहीं की गई है लेकिन जिस तरह से मीडिया रिपोर्ट और सूत्रों से जानकारी सामने आई है इसमें यह साफ हो चुका है कि बिपाशा बसु ने नन्ही परी को जन्म दिया है। बता दें कि अपने प्रेगनेंसी के बाद से ही लगातार बिपाशा बसु चर्चाओं का विषय बनी हुई थी। उनके एक से बढ़कर एक जबरदस्त फोटो शूट बेबी बंप के साथ सामने आए थे।

गौरतलब है कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर काफी लंबे समय से माता-पिता बनने का प्रयास कर रहे थे दोनों ने 2016 में शादी की है। शादी के बाद सही दोनों कलाकारों के बीच में काफी अच्छी बहुत दिन देखने को मिलती है। बता दे कि दोनों ने पहले एक दूसरे को 1 साल से ज्यादा समय तक डेट करने के बाद शादी की और आज माता पिता बन चुके हैं। अभिनेत्री से जुड़ी यह खबर सामने आने के बाद से ही खुशियों का दौर चालू हो गया है, और सभी बेटी की तस्वीर देखने के लिए बेताब है।


Share on