जब मुंबई में कदम रखते ही महिला ने जड़ दिया था शाहरुख खान को तमाचा? मजेदार घटना

Follow Us
Share on

बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने नाम का लोहा मनवा चुके शाहरुख खान आज करोड़ों दिल पर राज करते हैं। लोग उनकी एक झलक पाने के लिए दीवाने हैं। लेकिन अभिनेता ने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि उनकी जिंदगी इस तरह मोड़ लेगी। उन्होंने जो चाहा उससे ज्यादा ही किस्मत उनको देगी।

New WAP

shahrukh khan pose

आज बॉलीवुड इंडस्ट्री में किंग खान के नाम से मशहूर अभिनेता शाहरुख कभी एक वक्त की रोटी के लिए भी कड़ी मेहनत किया करते थे। लेकिन उन्होंने अपनी मेहनत और लगन के चलते आज बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग ही छाप छोड़ी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)


किंग खान हिंदी सिनेमा में लगभग 3 दशकों से कम कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में अभिनय किया। जिसके लिए उन्हें कई बार सम्मानित किया जा चुका है। लेकिन आज हम अभिनेता के साथ हुई। ऐसी घटना के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसके बारे में आपने कभी नहीं सुना होगा। दरअसल, मुंबई को मायानगरी के नाम से भी जाना जाता है।

New WAP

अपनी मेहनत और कलाकारी से कमाई शोहरत

रोजाना लाखों लोग यहां अपनी किस्मत को आजमाने के लिए आते हैं। ऐसे ही शाहरुख खान भी अपनी किस्मत को आजमाने आये थे। लेकिन उन्हें क्या पता था कि यहां की लाइफ कितनी ज्यादा फास्ट है। और यहां के लोग लोकल ट्रेन से आना जाना करते हैं। अभिनेता भी ट्रेन से कहीं जा रहे थे। इस दौरान उन्होंने एक महिला को देखकर अपनी सीट उनको देदी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)


लेकिन इस तरह महिला को शाहरुख का सीट देना महिला को पसंद नहीं आया। क्योंकि उनके साथ उनके पति भी मौजूद थे और ट्रेन लोकल थी। जिसका कोई रिजर्वेशन नहीं होता है। फिर क्या था महिला ने न कुछ सोचा समझा और अभिनेता को कस कर चांटा मार दिया। वहीं सहमे शाहरुख ने कहा कि मुंबई में मेरा ऐसे स्वागत हुआ।


Share on