Mumbai Hoarding Crash : मुंबई होर्डिंग हादसे में बॉलीवुड एक्टर ने खोया अपने सबसे करीबियों को, 56 घंटे बाद मिला शरीर पहचानना हुआ मुश्किल

Follow Us
Share on

Mumbai Hoarding Crash : 13 मई को मुंबई के घाटकोपर में होर्डिंग हादसा हुआ जिसमें बॉलीवुड के मशहूर एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा मामी ने अपनी जिंदगी गवा दी। दुर्घटना के लगभग 56 घंटे के बाद कार्तिक आर्यन के मामा मामी का शव बाहर निकाला गया। आपको बता दे कार्तिक आर्यन के मामा इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर थे। उनका नाम मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी का नाम अनीता चांसोरिया था जो की जबलपुर के सिविल लाइन स्थित मरियम चौक में रहते थे।

New WAP

इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर थे

परिजनों के अनुसार मृत दंपति अपनी कार से मुंबई गए हुए थे वहीं सोमवार को वापस जबलपुर लौट रहे थे इस दौरान वह मुंबई के पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डलवाने के लिए रुके थे। पेट्रोल पंप पर दोनों रुके थे तभी अचानक तूफान आ गया। मनोज और अनीता चांसोरिया को रविवार को अपने बेटे यश के पास अमेरिका जाना था जिसके लिए वह मुंबई वीजा बनवाने के लिए गए थे लेकिन जब तक यश की बात अपने माता-पिता से हो पाती तब तक उन्हें पता चला कि दोनों तूफान में फंस गए हैं।

Mumbai Hoarding Crash

Also Read : चेहरा देखना भी नहीं पसंद लेकिन दे चुके कई सुपरहिट फिल्में इन एक्टर एक्ट्रेस को लिस्ट में देख चौंक जायेंगे आप

सूत्रों की माने तो रविवार से ही मलबे में शव दबे हुए थे और तीन दिन तक मलबे में शव दबे रहने की वजह से शव का हालत खराब हो गया है और पहचान में मुश्किल हो रही थी। उनके बेटे ने अपने पिता की अंगूठी और माता के गहनों से दोनों की पहचान की है। गुरुवार को दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। बॉडी की हालत ज्यादा खराब हो गई थी इसलिए उनका अंतिम संस्कार मुंबई में ही कर दिया गया। Kartik Aryan ने अपने मामा मामी के निधन पर शोक जताया है।

New WAP


Share on