विवादित वीडियो मामले में बड़ी TMKOC की बबीता यानी मुनमुन दत्ता की मुश्किलें, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी!

Follow Us
Share on

मशहूर कॉमेडियन शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा से घर-घर में बड़ी पहचान बनाने वाली अदाकारा मुनमुन दत्ता इन दिनों काफी ज्यादा विवादों से घिर गई है आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हमेशा अपनी खूबसूरती और अपने किरदार बबीता जी को लेकर चर्चाओं का विषय रहने वाली मुनमुन ने बीते साल एक वीडियो के माध्यम से विवादित बयान दे दिया था। जिसके बाद उन्हें काफी परेशानियों के दौर से गुजर ना पड़ा था।

New WAP

munmun dutta in trouble FIR 1

लेकिन एक बार फिर यही मामला उनके सामने बड़ी मुसीबत पैदा करता हुआ दिखाई दे रहा है। बता दें कि इस मामले में हाल ही में हिसार की विशेष अदालत द्वारा उनकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया गया है। जिसके बाद मुनमुन दत्ता के ऊपर दिए गए विवादित बयान पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उनका एक थ्रोबैक वीडियो बीते साल वायरल हुआ था। जिसमें उन्होंने विवादित शब्दों का उपयोग किया जिसके बाद उन्हें माफी भी मांगनी पड़ी थी।

Munmun Dutta aka Babita Ji TMKOC

याद दिला दें कि मुनमुन दत्ता जो कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो से घर-घर में बड़ी पहचान बनाने में सफल रही है वह हमेशा अपनी खूबसूरती के लिए पहचानी जाती है। लेकिन उन्होंने यूट्यूब चैनल के माध्यम से एक वीडियो जारी किया था। जिसमें उन्होंने अनुसूचित जाति को लेकर कुछ आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी जिसके बाद उनका काफी ज्यादा विरोध देखने को मिला था। इतना ही नहीं इस टिप्पणी के बाद उनके खिलाफ मामले भी दर्ज हुए जिसके बाद उन्हें माफी मांगी पड़ी थी।

munmun dutta 1

मीडिया रिपोर्ट की माने तो कोईमोई से बात करते हुए बबीता जी के वकील रजत कलसन इस बात की जानकारी दी है कि हिसार की विशेष अदालत द्वारा उनकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया गया है जिसके बाद एक बार फिर विवादित वीडियो मामले में मुनमुन दत्ता की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही है यदि उन्हें जमानत नहीं मिलती है तो उन्हें गिरफ्तार भी किया जा सकता है। अदाकारा की जमानत याचिका को न्यायाधीश अजय तेवतिया द्वारा खारिज किया गया है। जिसके बाद से ही यह मुनमुन दत्ता की मुश्किलें और बढ़ती हुई दिखाई दे रही है।

New WAP

Munmun-Dutta-aka-Babita-Ji-TMKOC 1

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वीडियो वायरल होने के बाद ही मुनमुन दत्ता के खिलाफ देशभर के कई शहरों में एसटी एससी एक्ट के तहत मामले दर्ज हुए थे। हालांकि मुनमुन दत्ता के वकील की ओर से भी हाई कोर्ट में भी जमानत की याचिका को दाखिल किया गया था लेकिन जिसे 25 जनवरी को खारिज कर दिया गया है। हालांकि यह देखने वाली बात होगी कि इस मामले में मुनमुन दत्ता को जमानत मिलती है या फिर उन्हें गिरफ्तार किया जाता है?


Share on