बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने फिल्म निर्माता महेश भट्ट अपने अब तक के करियर में कई सुपरहिट फिल्में बना चुके हैं। महेश भट्ट हमेशा से ही लव स्टोरी पर आधारित फिल्मों पर ज्यादा काम करना पसंद करते हैं। उन्होंने लोगों को अपने फिल्मों के माध्यम से प्यार करना सिखाया है। लेकिन वे हमेशा ही किसी ना किसी बात को लेकर विवादों से भी घिरे रहते हैं। महेश भट्ट पूजा भट्ट के साथ अपने रिश्ते को लेकर हमेशा ही विवादों में रहे हैं।

लेकिन आज उनकी बेटी आलिया भट्ट बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक के बाद एक सफलता की सीढ़ी चढ़ रही हैं। आलिया भट्ट ने हिंदी सिनेमा में कदम रखने के बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वे अपने अब तक के फिल्मी करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुकी है आलिया भट्ट अपनी अदाकारी के साथ अपनी खूबसूरती के लिए भी पहचानी जाती है बता दें कि उन्हें काफी ज्यादा पसंद किया जाता है।

16 साल की उम्र में करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर फिल्म से अपने करियर की शुरुआत करने वाली आलिया भट्ट जल्द ही गंगूबाई काठियावाड़ में नजर आने वाली है। आलिया भट्ट अपनी आने वाली फिल्म के लिए काफी ज्यादा चर्चाओं में बनी हुई है और वह इसका जमकर प्रमोशन कर रही है। लेकिन एक बार महेश भट्ट ने एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेत्री आलिया भट्ट से जुड़ा एक ऐसा किस्सा सभी के साथ में साझा किया था। यह सुनकर सभी हैरान रह गए।

महेश भट्ट ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि किस तरह से जब आलिया छोटी थी तो पैसों के लालच के चलते हैं अपने पिता का हर छोटा मोटा काम किया करती थी। इतना ही नहीं वह पैसों के लिए उनके पैरों में क्रीम भी लगा दिया करती थी। इसके बदले उन्हें 500 रुपए मिला करते थे। आज महेश भट्ट अपनी बेटी की कामयाबी को देखकर काफी खुश है। फिल्म निर्माता ने बताया कि उन्होंने फिल्म घर चलाने के लिए बनाई लेकिन उनकी बेटी आज जिस मुकाम पर मौजूद है। इसमें उसका कड़ा संघर्ष और मेहनत है।

इतना ही नहीं इस इंटरव्यू के दौरान महेश भट्ट ने एक कलाकार की जिंदगी के बारे में भी बताएं उन्होंने उन सभी कलाकारों को काफी तवज्जो दी है जो मेहनत करते हुए इतने बड़े मुकाम पर पहुंचे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी बेटी ने जितना नाम और पैसा बहुत छोटी और कम उम्र में कमाया उतना भी पिछले 50 सालों में नहीं कर पाए है। हमेशा आलिया को लेकर काफी खुश नजर आते हैं। हटाने के दोनों बाप बेटी के बीच में काफी अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिलती है।

बताते चलें कि बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट पिछले कई सालों से लगातार रणबीर कपूर को डेट कर दिया रही है। जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं दोनों की जोड़ी को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है अपने फिल्मी करियर में सुपरहिट रही आलिया भट्ट अपनी लव लाइफ में भी काफी ज्यादा चर्चाओं का विषय बनी रहती है। हाल तो दोनों कलाकारों के चाहने वाले उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।