बड़ा खुलासा: पार्टी में आंखों के लेंस के डिब्बे में सफेद पाउडर लेकर पहुंचे थे किंग खान के बेटे आर्यन खान

Follow Us
Share on

बॉलीवुड इंडस्ट्री के किंग खान कहे जाने वाले शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान इन दिनों काफी ज्यादा चर्चाओं में बने हुए हैं। बता दें कि हाल ही में एनसीबी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा मुंबई से गोवा जा रहे एक क्रूज पर छापामार कार्रवाई करते हुए तकरीबन 8 लोगों को गिरफ्तार किया था। जिनमें 1 नाम बॉलीवुड किंग खान शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का भी था। बता दें कि आर्यन की गिरफ्तारी के बाद से ही लगातार कई राज इस मामले से जुड़े सामने आ रहे हैं।

New WAP

aryan khan arbaaz merchant

सूचना के आधार पर एनसीबी द्वारा की गई इस बड़ी कार्रवाई में उन्हें बड़ी सफलता लगते हुए कई ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया है जो क्रूज पर बेखौफ होकर सफेद पाउडर का इस्तेमाल कर रहे थे इतने ही नहीं नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है उन्होंने बेहद ही शातिर तरीके से यहां तक सफेद पाउडर ले जाने का काम किया था। आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद में अब कई राज सामने आते जा रहे हैं। जिनको देखकर यह लग रहा है कि आर्यन खान की मुसीबतें और ज्यादा बढ़ने वाली है।

इस मामले से जुड़ा एक बड़ा खुलासा हुआ है कि आर्यन खान ने सफेद पाउडर को क्रूस पर ले जाने के लिए आंखों में लगाने वाले लेंस के डब्बे का इस्तेमाल किया था। इतना ही नहीं इस पार्टी में सफेद पाउडर को ले जाने के लिए सेनेटरी पैड का भी उपयोग किया गया था। इतना ही नहीं पेंट में सिलाई फाड़ कर उसके अंदर भी सफेद पाउडर को ले जाया गया इतना ही नहीं अंडरवियर मैं जहां इलास्टिक का उपयोग होता है वहां भी सफेद पाउडर रखा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को मिला है।

New WAP

aryan khan arbaaz merchant secret

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह कहा जा रहा है कि लेंस के डिब्बे में छुपा कर आर्यन खान सफेद पाउडर पार्टी में ले गए थे। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा उन्हें (एनडीपीएस) की चार धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया। इतना ही नहीं आर्यन खान के साथ और भी लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा लगातार सभी से बारीकी पूछताछ की जा रही है।


Share on