अपनी पहली फिल्म में 92 किलो की भूमि पेडनेकर, आज है बॉलीवुड की सबसे सुंदर अभिनेत्रियों में शामिल

Follow Us
Share on

आज बॉलीवुड इंडस्ट्री की दो दिग्गज अदाकारा ज्यादा अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है। बता दें कि जहां एक और प्रियंका चोपड़ा आज अपना 39वां जन्मदिन मना रही है तो वहीं दूसरी ओर भूमि पेडनेकर अपना 32वां जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगी दोनों ही अभिनेत्रियों ने अपने अब तक के करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। जहां प्रियंका चोपड़ा भूमि पेडनेकर से पहले ही बॉलीवुड में अपने कदम रख चुकी थी। तो वहीं भूमि ने साल 2015 में बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना करियर चालू किया।

New WAP

bhumi pednekar birthday

भूमि पेडनेकर उन अभिनेत्रियों में आती है जिन्होंने बहुत कम फिल्मों में ही काम करते हुए बॉलीवुड इंडस्ट्री में आज अपना बड़ा नाम कमा लिया है। इतना ही नहीं उनकी गिनती आज बड़ी अभिनेत्रियों में होती है। साल 2015 में आई फिल्म ‘दम लगा के हईशा’ में भूमि लोगों को एक अलग ही रूप देखने को मिला था। इस फिल्म में उन्होंने अपने वजन को बढ़ाकर 92 किलो कर लिया था।

bhumi pednekar movie dum laga ke haisha

New WAP

जिसमें काफी मोटी दिखाई दे रही थी लेकिन यह पिक्चर लोगों को काफी ज्यादा पसंद आई थी। फिल्म में उनके साथ मशहूर कलाकार आयुष्मान खुराना नजर आए थे। अभिनेत्री क्या पारिवारिक जीवन की बात की जाए तो वह एक राजनीतिक घराने से संबंध रखती है उनके पिता पिता सतीश पेडनेकर महाराष्ट्र के पूर्व गृह और श्रम मंत्री थे। बता दे कि भूमि के पिता उन्हें बहुत छोटी उम्र में ही छोड़कर इस दुनिया से चले गए थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bhumi 🌻 (@bhumipednekar)


अभिनेत्री की बात की जाए तो वे सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती है यही कारण है कि आए दिन वे अपनी तस्वीर और वीडियो को लेकर खूब सुर्खियां बटोरी रहती है। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने कदम कास्टिंग डायरेक्टर के रूप में रखे थे लेकिन बाद में उन्होंने फिल्मों में काम करना सही समझा और साल 2015 में उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में दम लगा के हईशा फिल्म इसे अपनी शुरुआत कर दी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bhumi 🌻 (@bhumipednekar)


बता दें कि अभिनेत्री अपनी पहली फिल्म में ही हिट साबित हुई और उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी पहचान रातो रात बना ली जिसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और अपने अब तक के फिल्मी करियर में कई बड़ी फिल्मों में काम कर चुकी है। बड़ी बात यह है कि जहां अपनी पहली फिल्मों में 92 किलो वजन होने के बाद भी भूमि पेडनेकर ने काफी तेजी से अपने शरीर को फिट और सुंदर बनाया है और आज वे काफी फिट दिखाई देती है।


Share on