24 घंटे में अपने दो करीबियों को खोने के दुःख में भूमि पेडनेकर का हुआ बुरा हाल! लगाई मदद की गुहार

Follow Us
Share on

इन दिनों सभी के लिए सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ है तो वह है कोरोना महामारी इसके कारण देश की स्थिति दिन ब दिन खराब होती जा रही है। लोग अपने घरों से बाहर तक नहीं निकल पा रहे हैं। जिनके कारण देश की गति को मानों एक बार फिर से विराम लग गया है। वहीं कोरोना के कारण कई लोगों ने अपने चाहने वालों को खो दिया है। जिसका अफसोस उन्हें हमेशा रहेगा।

New WAP

Bhumi Pednekar

वहीं इस महामारी से बॉलीवुड भी अछूता नहीं रहा है। कोरोना के कारण सभी कामों को बंद कर दिया गया है। बात दें कि पिछले दिनों एक साथ कई कलाकार इसकी चपेट में आ गए थे। जिसके बाद ही फिल्मों और नाटकों की शूटिंग को बंद कर दिया गया था। कोरोना की चपेट में आने से कई कलाकारों ने अपने नजदीकियों को खो दिया है।

New WAP

हाल ही में कोरोना से जंग जीतकर आई भूमि पेडनेकर ने भी इस महामारी में अपने 2 करीबियों को खो दिया है। जिसके कारण उनका बुरा हाल हो रहा है। वहीं वे अब मौसी के लिए मदद की गुहार लगा रही है। बता दें कि उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से वेंटिलेटर के लिए मदद मांगी है। जिसके बाद उन्हें मदद के तौर पर वेंटिलेटर मिल गया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bhumi 🌻 (@bhumipednekar)


वहीं इस मदद के बाद भूमि ने सभी का शुक्रिया अदा किया। और आगे भी इसी तरह काम करने को कहा। दरअसल, इस मुश्किल दौर में अच्छे लोगों की भी कमी नहीं है। बहुत से ऐसे लोग हैं। जो अपनी परवाह न करते हुए। लोगों की सेवा कर रहे हैं।


Share on