29 C
Mumbai
Saturday, April 1, 2023
spot_img

Bhojpuri Song: ढिंचैक पूजा से भी ज्यादा खतरनाक है Manoj Tiwari का ये गाना, कान बंद कर लेंगे आप

Manoj Tiwari Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री से लेकर राजनीतिक हर सफलता को छूने वाले जाने-माने कलाकार मनोज तिवारी आज किसी की पहचान के मोहताज नहीं है। उन्होंने अपने दम पर भोजपुरी इंडस्ट्री से राजनीति का सफर तय किया है। अपने फिल्मी करियर में कई ऊंचाइयों को छूने वाले मनोज तिवारी आज भी अपने गीतों के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक परफॉर्म किए हैं।

New WAP

Manoj Tiwari news Baby Bear Pikeलेकिन मनोज तिवारी के कुछ गाने ऐसे भी है जो हमेशा से सुर्खियों में रहे हैं। आज हम आपको उनका एक ऐसा गाना बताने जा रहे हैं, जिसे सुनने के बाद आपको ढिंचैंक पूजा की याद जरूर आ जाएगी। ढिंचैक पूजा अपने बेसुरे गानों के लिए पहचानी जाती है। उन्होंने भी खूब सुर्खियां बटोरी है। दरअसल, हम जिस गाने की बात कर रहे हैं वह ‘बेबी बियर पीके’ (Baby Bear Pike) है।

गौरतलब है कि मनोज तिवारी ने ऐसे कई गाने गाए हैं लेकिन उनका यह गाना काफी ज्यादा पॉपुलर रहा है जिसे 11 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया है। बता दें कि गाना 5 साल पुराना है जिसने यूट्यूब पर काफी तहलका मचाया था। आज भी यह गाना काफी ज्यादा पॉपुलर है। इस गाने की खासियत यह है कि इसमें मनोज तिवारी जिस तरह से गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं आपकी भी उन्हें देखकर हंसी छूट जाएगी।


एक्टिंग के साथ अपनी शानदार गायकी के लिए पहचाने जाने वाले मनोज तिवारी इस गाने में जिस तरह से गाते हुए नजर आए हैं। उनके फैंस भी अपने कानों पर हाथ रखने को मजबूर हो गए हैं। यह वीडियो आज भी चर्चाओं का विषय बना रहता है मनोज तिवारी की बात की जाए तो आज भी मंच पर उनकी सुरीली आवाज से वे लोगों को एंटरटेन करते हुए नजर आते हैं। लेकिन ज्यादातर अब राजनीति में उनकी उपलब्धता देखने को मिलती है।

New WAP

Stay Connected

273,096FansLike
3,667FollowersFollow
20FollowersFollow
Follow Us on Google Newsspot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!