25 C
Mumbai
Saturday, March 25, 2023
spot_img

रणबीर-आलिया की शादी से पहले ऋषि कपूर-नीतू कपूर की शादी की अनसीन तस्वीरें हुई वायरल, खूब छलके थे जाम

बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द ही शादी के बंधन में बनने जा रहे हैं। हर तरफ दोनों की शादी को लेकर काफी ज्यादा चर्चाएं चल रही है। इस बीच रणबीर कपूर के दिवंगत पिता ऋषि कपूर और मां नीतू कपूर की शादी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

New WAP

Rishi Kapoor Neetu Kapoor Wedding Album 6

बता दें कि ऋषि कपूर और नीतू कपूर ने साल 1980 में शादी की थी। शादी से पहले दोनों कलाकार बहुत अच्छे दोस्त हुआ करते थे। दोनों कलाकारों की शादी में बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई दिग्गज कलाकारों ने अपनी शिरकत की थी। जिनमें से बहुत से कलाकार आज हमारे बीच मौजूद नहीं है।

Rishi Kapoor Neetu Kapoor Wedding Album 3

रणबीर कपूर के माता पिता की ग्रेंड शादी आर.के. स्टूडियों में बड़ी धूम धाम से हुई थी। इतना ही नहीं शादी की वायरल हो रही तस्वीर में अभिनेत्री रेखा भी दिखाई दे रही हैं। बता दें कि तस्वीर इतनी ज्यादा पुरानी है कि ज्यादातर तस्वीर ब्लैक एंड वाइट दिखाई दे रही है। दोनों कलाकार काफी खूबसूरत दिख रहे हैं।

New WAP

Rishi Kapoor Neetu Kapoor Wedding Album 4

42 साल पहले हुई यह शादी काफी आलीशान तरीके से हुई थी वैसे ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि अब रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी कितनी आलीशान तरीके से होने वाली है। बता दें कि दोनों की शादी के लिए काफी तैयारियां हो चुकी है घर को लाइटों से सजा दिया गया है।

Rishi Kapoor Neetu Kapoor Wedding Album 2

बता दें कि साल 2020 के दौरान ऋषि कपूर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। नीतू कपूर और ऋषि कपूर के एक बेटा और एक बेटी है। बेटा रणबीर कपूर और बेटी रिद्धिमा कपूर रणबीर कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार है। वहीं रिद्धिमा फिल्म इंडस्ट्री से दूर ही रहना पसंद करती है।

Rishi Kapoor Neetu Kapoor Wedding Album 5

नीतू कपूर और ऋषि कपूर की शादी की खास बात यह है कि शादी के दौरान ही दोनों दूल्हा-दुल्हन जाम छलकाते हुए भी नजर आए थे। इतना ही नहीं शादी से पहले नीतू कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री हुआ करती थी लेकिन ऋषि कपूर से शादी करने के बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से दूरियां बना ली थी।

Stay Connected

273,096FansLike
3,667FollowersFollow
20FollowersFollow
Follow Us on Google Newsspot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!