37.1 C
New Delhi
Wednesday, June 7, 2023
spot_img

शादी से पहले परिणीति चोपड़ा ने बताया हनीमून का प्लान, इस जगह को करती हैं सबसे ज्यादा पसंद

Raghav Chadha Parineeti Chopra Wedding: बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी से सांसद राघव चड्ढा की हाल ही में सगाई हुई है सगाई के बाद से दोनों काफी ज्यादा चर्चाओं का विषय बने हुए हैं। बता दें कि दोनों के लव स्टोरी पिछले कुछ महीनों से लगातार चर्चाओं का विषय बनी हुई थी।

New WAP

ऐसे में दोनों ने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में सगाई की सगाई के बाद दोनों की शादी का फैन बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर परिणीति चोपड़ा का एक पुराना वीडियो जबर्दस्त तरीके से वायरल हो रहा है जिस दिन वह बताती हुई नजर आ रही है कि उन्हें हनीमून के लिए कौन सी जगह सबसे ज्यादा पसंद है।

जानकारी के लिए बता दें कि परिणीति चोपड़ा का जो इंटरव्यू वायरल हो रहा है वह सन 2020 का है, जिसमें उन्होंने अपने पसंदीदा हनीमून डेस्टिनेशन के बारे में दिल खोलकर जानकारी साझा की थी जिसमें उन्होंने बताया था कि उन्हें साउथ अमेरिका काफी ज्यादा पसंद है ऐसे में माना जा सकता है कि राघव चड्ढा से शादी करने के बाद परिणीति चोपड़ा हनीमून के लिए साउथ अमेरिका जा सकती है।

New WAP

बता दें कि परिणीति ने यहां इंटरव्यू फिल्म क्रिटिक कोमल नहाटा (Komal Nahata) को दिया था जिसमें वह अपने भाइयों के साथ में पहुंची थी इस दौरान उन्होंने अपने दिल की बात कही थी। बात की जाए यदि परिणीति चोपड़ा राधा चड्डा की शादी की तो फिलहाल ऐसी कोई कंफर्म डेट सामने नहीं आई है। हो सकता है कि शादी 2024 तक भी तल सकती है।

google news follow button

DeepMeena
DeepMeenahttps://viralsandesh.com/author/deepmeena/
मीडिया क्षेत्र में 5 सालों का अनुभव प्राप्त है। शुरुआती दौर में नवभारत न्यूज़ पेपर और लोकस्वामी न्यूज़ पेपर में कार्य किया। यहां से कंटेंट का नॉलेज लेने के बाद इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में कुछ समय तक रिपोर्टिंग की। रिपोर्टिंग का नॉलेज लेने के बाद खबर मध्यप्रदेश और घमासान डॉट कॉम में कंटेंट राइटिंग का काम किया। वहीं विगत 3 वर्षों से निरंतर viralsandesh.com के लिए कंटेंट राइटिंग का काम कर रहा हूं, जिसमें वायरल खबरें, लेटेस्ट खबरें, बॉलीवुड खबरें, स्पोर्ट्स खबरें, ऑटोमोबाइल खबरें, टेक्निकल खबरें आदि खबरों पर लिखने का कार्य कर रहा हूं

Related Articles

Stay Connected

340,719FansLike
3,667FollowersFollow
20FollowersFollow

Latest Articles