पत्रकार बनना चाहती थी बालिका वधु फेम सुरेखा सीकरी, एक मौके ने दिला दी बॉलीवुड में पहचान

Follow Us
Share on

पिछले कुछ समय से बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को लगाता बुरी खबर सुनने को मिल रही है। इस महीने ही एक के बाद एक कई दिग्गज कलाकार इंडस्ट्री को यूं अचानक ही अलविदा कह गए हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अभी कुछ समय पहले ही बॉलीवुड अभिनेत्री मंदिरा बेदी के पति का हार्ड अटैक से निधन हो गया था। जिनके गम से बॉलीवुड इंडस्ट्री पूरी तरह से भरी भी नहीं थी। कि उसके बाद एक बार फिर बुरी खबर सामने आई।

New WAP

Surekha Sikri passed away

इस बार बॉलीवुड इंडस्ट्री के ट्रेजडी किंग कहे जाने वाले दिलीप कुमार ने लंबी बीमारी के बाद इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उन्होंने 98 साल की उम्र में अंतिम सांसे ली उनके इस तरह चले जाने के बाद पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री के साथ पूरे देश को गहरा सदमा लगा, और जिसके बाद से ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई थी। वही दिलीप कुमार के गम से इंडस्ट्री भरी भी नहीं थी।

Surekha Sikri passed away 1

New WAP

आज एक बार फिर बॉलीवुड इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है एक और मशहूर अभिनेत्री ने अचानक ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया। दरअसल, हम बात कर रहे हैं तीन बार नेशनल अवार्ड अपने नाम कर चुकी मशहूर अदाकारा सुरेखा सीकरी की जिन्हें आपने बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों में जरूर देखा होगा। इतना ही नहीं उन्होंने छोटे पर्दे के कई बड़े सीरियलों में काम करते हुए अपनी पहचान घर घर में बनाई थी।

Surekha Sikri passed away 2

उन्होंने कलर्स टीवी पर आए सीरियल बालिका वधू से काफी बड़ी पहचान बनाई इस दौरान उनका दादी साधु के रूप में एक कड़क किरदार देखने को मिला उनका यह किरदार आज भी लोगों को काफी याद आता है। उन्होंने मनोरंजन दुनिया में कदम रखने के बाद अपने करियर में तमाम बड़े मुकाम हासिल करने में सफल रही यही कारण है कि उन्हें अपने इस योगदान के लिए कई बार सम्मानित भी किया जा चुका है।

Surekha Sikri passed away 3

बता दें कि उन्होंने लास्ट बार उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू द्वारा नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया था और यह अवार्ड उन्होंने व्हीलचेयर पर बैठकर लिया था। चलो आज हम आपको बताते हैं कि सुरेखा ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने कदम कैसे रखें और क्या रहा उनका सफलता का राज आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अभिनेत्री को शुरू से मनोरंजन दुनिया में आने का कोई विचार नहीं था वह एक बड़ी लेखिका या पत्रकार बनना चाहती थी।

Surekha Sikri passed away 4

सुरेखा का जन्म राजधानी नई दिल्ली में साल 1945 में हुआ था। शुरुआती दिनों से ही पढ़ाई में काफी अच्छी रहने वाली सुरेखा हमेशा से ही पत्रकार बनने का ख्वाब देखा करती थी। लेकिन उन्हें भी क्या पता था कि उनकी किस्मत में और कुछ ही लिखा हुआ है। मनोरंजन दुनिया से किसी भी तरह कोई नाता नहीं रखने वाली अभिनेत्री ने अचानक ही मनोरंजन दुनिया का रास्ता चुन लिया चलो आपको बताते हैं कि इसके पीछे क्या कारण रहा।

Surekha Sikri passed away 5

बता दें कि पढ़ाई में काफी अच्छी रहने वाली सुरेखा ने अपना दाखिला अलीगढ़ मुस्लिम युनिवर्सिटी में जमा किया और यहीं से अपने आगे की पढ़ाई करना चालू कर दिया। वही एक दौरान कॉलेज में एक नाटक का आयोजन किया गया। बता दें कि इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रुप में अब्राहम अलकाजी साहब पहुंचे थे। यहां से सुरेखा की बहन को एक्टिंग का भूत सवार हो गया और उन्होंने अपना एडमिशन ड्रामा स्कूल में करवा लिया।

Surekha Sikri passed away 6

लेकिन उसके बाद भी सुरेखा को मनोरंजन दुनिया में कोई लगाव नहीं था। लेकिन एक बार उनकी मां के द्वारा कहने पर उन्होंने भी फॉर्म भर दिया और उनकी किस्मत इतनी अच्छी थी कि उनका पहली बार में ही सिलेक्शन भी हो गया। इसके बाद उन्होंने कई दिनों तक थ्रेटर किया। बस यहीं से ही उनका मनोरंजन दुनिया में सफर चालू हो गया इसके बाद उन्हें छोटे पर्दे के कई सीरियलों में देखा गया जिसके कारण आज भी उन्हें याद किया जाता है।

Surekha Sikri Balika Vadhu Team

इतना ही नहीं अभिनेत्री ने अपने अब तक के करियर में कई बड़ी फिल्मों में भी अपनी अदाकारी दिखाई है। लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा याद बालिका वधू में उनके द्वारा किए गए किरदार के लिए याद किया जाएगा। उनका फिल्मी करियर की बात की जाए तो उन्होंने ‘तुमसा नहीं देखा’, ‘हमको दीवाना कर गए’, जैसे कई बड़ी फिल्मों में काम किया और अपनी पहचान बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी बनाई। आज उनके इस तरह चले जाने से उनकी कमी हमेशा इंडस्ट्री को खलेगी।


Share on