वरुण धवन के घर गूंजी किलकारी बेबी बॉय ने लिया जन्म, डेविड धवन बने दादा, देखें क्यूट फोटो

Photo of author

By DeepMeena

baby boy in dhawan family 2

फिल्मी दुनिया के जाने माने कलाकार वरुण धवन के घर हाल ही में नन्हे मेहमान ने अपने कदम रखे हैं इसके बाद से ही पूरे घर में खुशियों का माहौल है।बच्चे के जन्म के बाद से ही सोशल मीडिया पर वरुण धवन काफी ज्यादा चर्चाओं का विषय बने हुए हैं। बता दें कि उनके भाई रोहित धवन हाल ही में दूसरी बार पिता बन गए हैं।

New WAP

baby boy in dhawan family

रोहित धवन की पत्नी जाह्नवी ने बेबी बॉय को जन्म दिया है। दोनों पति पत्नी पहले से ही एक बेटी के माता-पिता है। घर में आई खुशियों के बाद वरुण धवन एक बार फिर चाचा बन गए हैं। वरुण धवन खुद इतने ज्यादा खुश है कि उन्होंने बहुत सी तस्वीरों को सोशल मीडिया में किया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी काफी ज्यादा वायरल हो रहा है।

वीडियो देखा जा सकता है कि जाने-माने फिल्म निर्माता निर्देशक डेविड धवन अपने बेटे रोहित के साथ अस्पताल के बाहर देखे गए। इस दौरान रोहित को पिता बनने की खुशी के चलते पैपराजी द्वारा उन्हें शुभकामनाएं भी दी गई पलट कर रोहित ने भी उन्हें धन्यवाद किया और वहां से रवाना हो गए। वरुण धवन जहां बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार है तो वहीं उनके भाई रोहित धवन फिल्म निर्माता है।

baby boy in dhawan family 1

वरुण धवन के काम की बात की जाए तो वह आने वाले दिनों में अपनी फिल्म बवाल में नजर आने वाले हैं। जिसको लेकर वे काफी ज्यादा चर्चाओं का विषय बने हुए हैं। जिसकी शूटिंग जोर शोर से चल रही है। वरुण धवन बॉलीवुड इंडस्ट्री के उभरते हुए चाहिता कलाकारों में से एक हैं। उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी बड़ी देखने को मिलती है।

New WAP

google news follow button