26 C
Mumbai
Monday, March 27, 2023
spot_img

अपने बच्चों का त्याग कर 2 गांव गोद लिए, आज 160 बच्चों की मां हैं Ayesha Jhulka, वजह चौंका देगी

Ayesha Jhulka: अपने जमाने की सुपरहिट अभिनेत्री आयशा जुल्का को तो आप जानते ही होंगे जो आज भी अपनी खूबसूरती के लिए पहचानी जाती है। चाहे उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया हो लेकिन वह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने वाली वेब सीरीज में अपना हाथ आजमाती हुई नजर आ रही है। आयशा जुल्का 90 के दशक की दिग्गज अभिनेत्री है।

New WAP

Ayesha Jhulka

आयशा जुल्का ने अपने करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया इस दौरान उन्होंने बॉलीवुड के तमाम दिग्गज कलाकारों के साथ में स्क्रीन शेयर की है। आज भी लोग उनकी फिल्मों को देखना काफी ज्यादा पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते है। उनकी शादी को 19 साल हो चुके हैं लेकिन अब तक उनकी खुद की कोई संतान नहीं है। लेकिन इसके बावजूद भी वह 160 बच्चों की मां बनी हुई है।

दरअसल, अदाकारा ने बिजनसमैन समीर वाशी से साल 2003 में शादी की थी। दोनों के बीच में आज भी काफी शानदार बॉन्डिंग देखने को मिलती है। लेकिन इसके बावजूद भी आज दोनों के अपने खुद के बच्चे नहीं हैं। हाल ही में आयशा जुल्का द्वारा दिए गए एक साक्षात्कार के दौरान उन्होंने बताया कि किस तरह से उन्होंने बच्चे ना पैदा करने को लेकर अपने पति से बात की और उन्होंने भी उनकी बात को एग्री किया।

New WAP

अदाकारा बताती है कि इस फैसले के बाद उन्होंने गुजरात के 2 गांव को गोद लिया जहां के 160 बच्चों का लालन-पालन वह खुद करती है और उनमें ही काफी ज्यादा खुश रहती है। इतना ही नहीं उन्होंने आगे यह भी बताया कि एक समय ऐसा था जब बाहर शादी भी नहीं करना चाहते थे। लेकिन किस्मत को और कुछ भी मंजूर था, शादी करने के बाद काफी कुछ चीजें उनसे छूट गई जो कि वह बिना शादी किए हुए प्राप्त कर सकती थी।

आयशा जुल्का आज इन सभी बच्चों को सभी जरूरत थी चीजें मुहैया करवाती हैं। अदाकारा उन अभिनेत्रियों में शुमार हो चुकी है जिन्होंने गोदी हुए बच्चों को भी अपना माना है आयशा जुल्का ने तो देखा जाए तो काफी बड़ी कुर्बानी भी दी है। काम की बात करें तो आयशा जुल्का कई जानी-मानी वेब सीरीज में नजर आ चुकी है। इतना ही नहीं उन्हें फिल्म जीनियस में भी देखा गया था। अदाकारा फिल्मों से दूर होने के बाद भी लाइमलाइट में बनी हुई रहती है।

Stay Connected

273,096FansLike
3,667FollowersFollow
20FollowersFollow
Follow Us on Google Newsspot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!