Atif Aslam Baby Girl : बॉलीवुड सिंगर आतिफ असलम अपनी सुरीली आवाज और अपने दमदार गानों के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक गाने गाए हैं। जिन्हें आज भी लोग सुनना और गुनगुनाना काफी ज्यादा पसंद करते हैं। पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम ने भारत में भी काफी नाम कमाया। लेकिन पिछले लंबे समय से सिंगर इंडस्ट्री से बाहर है।
लेकिन आज भी उनके चाहने वालों की कोई कमी नहीं है आतिफ असलम के गाने अक्सर उनके चाहने वालों को उनकी याद दिलाते रहते हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से आज भी आतिफ असलम लाइमलाइट में बने रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है। तीसरी बार आतिफ असलम बेटी के पिता बने हैं।
बेटी की तस्वीर को आतिफ असलम ने अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है जो कि अब काफी ज्यादा वायरल हो रही है। फैंस आतिफ असलम की फूल सी बच्ची पर खूब प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं। आतिफ ने तस्वीर साझा करते हुए काफी लंबा चौड़ा कैप्शन लिखा है और बताया है कि इंतजार की घड़ियां खत्म हो चुकी है उनके घर नन्ही परी ने जन्म लिया है जिसका नाम हलीमा रखा गया है।
View this post on Instagram
बता दें कि आतिफ असलम ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सारा भरवाना से मार्च 2013 में लाहौर में शादी की थी। आतिफ असलम पहले से दो बेटों के पिता है ना उनके घर बेटी ने जन्म लिया है। अपने गानों के दम पर आज भी आतिफ असलम को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। उन्होंने कई सुपर हिट फिल्मों में गाने गाए हैं।