200 करोड़ के मन्नत में रहने वाले आर्यन ने जेल में 4 दिनों से ना कुछ खाया और ना हीं नहाएं, बोले अब तो सीधा घर ही जाऊंगा

Follow Us
Share on

200 करोड़ के आलीशान बंगले मन्नत में रहने वाले आर्यन खान इन दिनों जेल की सलाखों के पीछे हैं बता दें कि 2 अक्टूबर को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। जिनमें आर्यन खान का नाम भी सामने आया था। उसके बाद से ही उनकी मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही है। आलीशान जिंदगी जीने वाले आर्यन खान इन दिनों जेल की हवा खा रहे हैं उन्हें सफेद पाउडर मामले में गिरफ्तार किया है। जिसकी आज सुनवाई भी होना है।

New WAP

aryan khan in custody

वहीं अब आर्यन खान को लेकर खबर सामने आ रही है कि मन्नत में रहने वाले आर्यन जेल में सही से नहीं रह पा रहे हैं। उन्हें यहां का खाना भी नहीं खा पा रहे हैं। इतना ही नहीं वे केवल बिस्किट ही खा रहे हैं। खबर यह भी है कि आर्यन 4 दिनों से टॉयलेट भी नहीं गए है। बता दें कि दैनिक भास्कर द्वारा जेल सूत्रों के हवाले से खबर प्रकाशित की है। जिससे यह जानकारी सामने आई है कि आर्यन जेल का खाना नहीं खा रहे हैं। वे अभी बिस्किट ही खा रहे हैं।

aryan khan in arthur jail

New WAP

राजा की तरह रहने वाले और रोज साही खाना खाने वाले आर्यन जेल में पार्ले-जी’ बिस्किट ही खा रहे हैं। जेल में आने के बाद से उन्हें नींद नहीं आ रही है। आर्यन जेल का पानी भी नहीं पी पा रहे हैं। जेल में आने से पहले आर्यन अपने साथ पानी की बोतल लेकर आए थे। लेकिन अभी पानी की बोतल में से कुछ ही बोतल बच्ची है। और अभी उनकी जमानत का भी कुछ हो नहीं पा रहा है। खबरों की माने तो उनके पास 3 पानी की बोतल बची है।

वहीं जेल में आने वाले कैदी के लिए नियम रहता है जिसके अनुसार 2500 रुपए तक ही कोई भी व्यक्ति जेल में लेकर आ सकता है। जिनके बाद उन्हें एक महीने का कूपन दिया जाता है। इस कूपन का उपयोग खाने पीने के लिए केंटीन में किया जाता है। वहीं इससे जरूरी सामान लिया जाता है। जिसमे साबुन, तेल और टूथपेस्ट जैसी रोजमर्रा की जरूरत का सामान शामिल हैं। आर्यन अंदर से बहुत चुन्तित है। आर्यन खान ने 4 दिनों से स्नान भी नहीं किया है। उन्हें अंदर सोने के लिए कंबल भी दिया गया है।


Share on