दुःखद! रामायण में ‘रावण’ का किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी का 83 साल की उम्र में हुआ निधन

Follow Us
Share on

मनोरंजन दुनिया से जुड़े एक के बाद एक कलाकार इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं। बता दें कि हाल ही में तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में नट्टू काका का किरदार निभाने वाले घनश्याम नायक का निधन हो गया था। वही अब एक और बुरी खबर सामने आ रही है कि रामायण में रावण का किरदार निभाने वाले मशहूर कलाकार अरविंद त्रिवेदी का निधन हो गया है। वे पिछले काफी समय से बीमारी से जूझ रहे हैं।

New WAP

Arvind Trivedi

मिली जानकारी के अनुरास अरविंद त्रिवेदी का हृदय गति रुक जाने की वजह से निधन हुआ है उन्होंने 83 साल की उम्र में अंतिम सांसे ली। अपने अब तक के करियर में कई तरह के किरदार निभा चुके अरविंद त्रिवेदी को घर-घर में पहचान रावण के किरदार से मिली बता दें कि रामानंद सागर द्वारा बनाई गई रामायण में उन्होंने रावण का किरदार निभाया था। उनका यह किरदार हमेशा अमर रहेगा।

अभिनेता को उनके नाम से ज्यादा रावण के नाम से ही पहचाना जाता था। क्योंकि उनके किरदार ने सभी को काफी ज्यादा प्रभावित किया था। अभिनेता के इस तरह दुनिया को अलविदा कह जाने के बाद से सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है बता दें कि रामायण में उनके साथ और भी कलाकारों को देखा गया था। आज भी सभी उनके इस तरह चले जाने के बाद उन्हें याद कर रहे हैं।

New WAP

Arvind Trivedi as ravan

रामानंद सागर द्वारा बनाई गई रामायण में रावण का किरदार निभा कर घर-घर में बड़ी पहचान बनाने वाले अरविंद त्रिवेदी ने रामायण के अलावा गुजराती फिल्मों में भी अपना अदाकारी का काफी जलवा बिखेरा है खबरों की मानें तो उन्होंने अपने करियर में 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया जिसमें उन्होंने ज्यादातर गुजराती फिल्मों में काम किया है। उनके इस तरह चले जाने के बाद से मनोरंजन दुनिया में एक बार फिर शोक की लहर छा गई है।


Share on