33.1 C
New Delhi
Monday, June 5, 2023
spot_img

बर्लिन की गलियों में इश्क बाजी करते नजर आए Arjun Kapoor-Malaika Arora, वेकेशन की रोमांटिक तस्वीर हुई वायरल

Arjun Kapoor-Malaika Arora Photo : मनोरंजन जगत की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक मलाइका और अर्जुन कपूर इन दिनों छुट्टियां एंजॉय करते हुए बर्लिन में नजर आए हैं। वेकेशन के दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही है जिसमें देखा जा सकता है कि किस तरह से कपल फ्री समय को इंजॉय करता हुआ नजर आ रहा है।

New WAP

अर्जुन कपूर ने दिया दीवार के पास पोज

मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर की जोड़ी पिछले 4 सालों से लगातार चर्चाओं का विषय है यह दोनों के बीच में 12 साल की उम्र का अंतर है लेकिन इसके बावजूद भी दोनों के बीच में काफी शानदार अंडरस्टैंडिंग और बॉन्डिंग देखने को मिलती है दोनों अक्सर एक-दूसरे को सपोर्ट करते हुए नजर आते हैं। दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है।

मलाइका अरोड़ा ने प्लेन में ली नींद

New WAP

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अक्सर फ्री समय में साथ घूमना पसंद करते हैं। ऐसे में उन्हें बर्लिन की गलियों में इश्क बाजी करते हुए देखा गया। दोनों की रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही है और उनके चाहने वाले इन तस्वीरों को काफी पसंद भी कर रहे हैं। अपने वेकेशन से जुड़ी तस्वीरों को अर्जुन और मलाइका दोनों ने शेयर किया है।

अर्जुन और मलाइका का प्यारा पोज

सामने तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कभी अर्जुन कपूर दीवार से खड़े हुए नजर आ रहे हैं, तो कभी मलाइका अरोड़ा प्लेन में सोती हुई दिखाई दे रही है। इतना ही नहीं कभी दोनों एक दूसरे के साथ रोमांटिक होते हुए नजर आ रहे हैं इस दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तहलका मचा रही है। बता दें कि दोनों की जोड़ी को सभी का प्यार मिलता है।

DeepMeena
DeepMeenahttps://viralsandesh.com/author/deepmeena/
मीडिया क्षेत्र में 5 सालों का अनुभव प्राप्त है। शुरुआती दौर में नवभारत न्यूज़ पेपर और लोकस्वामी न्यूज़ पेपर में कार्य किया। यहां से कंटेंट का नॉलेज लेने के बाद इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में कुछ समय तक रिपोर्टिंग की। रिपोर्टिंग का नॉलेज लेने के बाद खबर मध्यप्रदेश और घमासान डॉट कॉम में कंटेंट राइटिंग का काम किया। वहीं विगत 3 वर्षों से निरंतर viralsandesh.com के लिए कंटेंट राइटिंग का काम कर रहा हूं, जिसमें वायरल खबरें, लेटेस्ट खबरें, बॉलीवुड खबरें, स्पोर्ट्स खबरें, ऑटोमोबाइल खबरें, टेक्निकल खबरें आदि खबरों पर लिखने का कार्य कर रहा हूं

Related Articles

Stay Connected

340,719FansLike
3,667FollowersFollow
20FollowersFollow

Latest Articles