Arjun Malaika Breakup: मलाइका अरोड़ा पर टूटा दुखों का पहाड़, एक झटके में टूट गए 4 साल के अरमान, अर्जुन ने संबंध बनाकर दिया धोखा!

Follow Us
Share on

Arjun Malaika Breakup: बी-टाउन की जानी-मानी अदाकारा मलाइका अरोड़ा अपनी पर्सनल लाइफ के लिए हमेशा से ही चर्चाओं का विषय बनी रही है। बता दें कि उन्होंने अरबाज खान से 6 साल लंबे रिलेशनशिप के बाद में शादी कर ली थी। वहीं शादी के 19 साल बाद अचानक दोनों ने तलाक ले लिया। जिसके बाद से ही मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड के जाने माने कलाकार अर्जुन कपूर को डेट कर रही है। मलाइका ने 2017 में अरबाज खान से तलाक ले लिया था। आज उनका एक बेटा भी है।

New WAP

Arjun-Kapoor-Left-Malaika-Join-Tara-Sutaria

अर्जुन और मलाइका की जोड़ी को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है, दोनों के चाहने वाले दोनों को जल्द ही शादी के बंधन में बंधता हुआ देखना चाहते हैं। बता दें कि जहां एक और मलाइका अरोड़ा मनोरंजन दुनिया का जाना माना नाम है तो वहीं अर्जुन कपूर भी बॉलीवुड फिल्मों में काफी कमाल करते हुए नजर आ रहे हैं। हाल ही में उनकी फिल्म एक विलन रिटर्न रिलीज हुई है। जिसे अच्छा रिस्पांस मिला है। अर्जुन कपूर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा सुर्खियां बटोरते हुए नजर आते हैं।

New WAP

हाल ही में अर्जुन कपूर बॉलीवुड फिल्म निर्माता-निर्देशक करण जौहर के फेमस शो कॉफी विद करण का हिस्सा बने थे। इस दौरान वे अपनी बहन सोनम कपूर के साथ में नजर आए थे। इस दौरान दोनों ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी खुलासे किए थे। ऐसे में करण जौहर ने अर्जुन कपूर से भी उनकी लव लाइफ और पर्सनल लाइफ को लेकर कई तरह के सवाल किए अर्जुन कपूर ने भी सभी सवालों का बेबाकी से जवाब देते हुए सभी को चौंका दिया। उन्होंने मलाइका को प्यार करने की बात पर बोला कि वे उनके बेटे अरहान से डरते थे।

Malaika Arora Arjun Kapoor romance 1

अभिनेता ने बताया कि वे इस बात को बहुत अच्छे से जानते हैं कि मलाइका और उनका बेटा किस हालातों से निकलकर यहां तक पहुंचा है। इस वजह से अचानक ही उनके परिवार में दस्तक नहीं देने वाले थे। वहीं करण जौहर द्वारा अर्जुन कपूर से मलाइका संग शादी को लेकर भी कई तरह के सवाल पूछे गए तो उन्होंने इसका भी बेबाकी से जवाब देते हुए कहा कि अभी उनका शादी करने का कोई भी मन नहीं है। पहले वह अपने करियर और अपने आप को सेट करना चाहते हैं। वह एक ऐसा परिवार क्रिएट करना चाहते हैं जहां किसी को भी कोई समस्या ना हो।

Arjun Kapoor Malaika Arora Breakup

बता दें कि इस दौरान उन्होंने शादी के सवालों पर यह भी स्पष्ट रूप से कहा कि वह परिवार से आते हैं जहां उन्होंने काफी कुछ देखा और समझा है। इतना ही नहीं उन्होंने मलाइका को लेकर भी स्पष्ट किया है कि उन्होंने भी अपने अब तक के करियर में काफी कुछ देखा और समझा है। आज वह एक बेटे की मां है वहीं उन्होंने अपने रिलेशनशिप को लेकर भी कहा कि उन्होंने सब कुछ सोच समझकर इसके बारे में सबको बताएं अर्जुन कपूर की बातों से समझा जा सकता है कि फिलहाल उनका शादी करने का कोई मकसद नहीं है वह पहले अपने करियर को और भी ज्यादा सेट करना चाहते हैं। लंबे समय तक डेट करने के बाद साल 2019 में अर्जुन कपूर ने मलाइका संग अपने रिश्ते का खुलासा किया था।


Share on