रणबीर कपूर को लेकर अर्जुन कपूर का खुलासा, गर्लफ्रेंड को लेकर इससे कभी भूलकर भी सलाह मत लेना

Follow Us
Share on

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और अर्जुन कपूर में काफ़ी अच्छी मित्रता है। कई मौकों पर दोनों को साथ में स्पाॅट किया गया है। अर्जुन ने एक बार बताया कि रणबीर की एक सलाह से उनका ब्रेकअप हो गया था। “इश्कजादे” फिल्म से बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने अपने फिल्मी कैरियर की शुरुआत की थी। यह फिल्म काफी हिट रही थी। अर्जुन कपूर बॉलीवुड में खुद को साबित करने में लगे हुए हैं। लेकिन फिल्मों से अधिक अर्जुन कपूर अपनी निजी जिंदगी के कारण सुर्खियों में रहते हैं। एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा को अर्जुन कपूर पिछले काफ़ी समय से डेट कर रहे हैं। अपने रिलेशनशिप में एक बार रणबीर कपूर से सलाह लेना भारी पड़ गया।

New WAP

Arjun Kapoor Ranbir Kapoor

अर्जुन कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया कि रणबीर कपूर ने उन्हें रिलेशनशिप को लेकर ऐसी सलाह दी कि उनका अगले ही दिन ब्रेकअप हो गया। अर्जुन कपूर से इंटरव्यू में पूछा गया कि अगर आपको किसी से रिलेशनशिप से संबंधित सलाह लेनी हो तो वरुण धवन और रणबीर सिंह में से किससे लेंगे? इस प्रश्न के उत्तर में अर्जुन कपूर कहते हैं रणबीर आप पागल हो क्या? इसके बाद वह रणबीर कपूर से जुड़ा एक किस्सा शेयर करते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)


अर्जुन कपूर ने कहा, “मुझे ऐसा लगता है कि इस मामले में किसी भी एक्टर से सलाह लेना बेकार ही है।”उसके बाद उन्होंने बताया कि वह और रणबीर दोनों एक बार बालकनी में खड़े थे। उस समय काफ़ी अंधेरा था। ऐसे में रणबीर ने अर्जुन कपूर से कहा कि अगर तू खुश नहीं है तो जाने दे। वह समय इम्तियाज अली की किसी फिल्म की तरह था। इसके दूसरे ही दिन अर्जुन कपूर का ब्रेकअप हो गया। क्योंकि उसी वक्त अर्जुन कपूर ने अपनी गर्लफ्रेंड को मैसेज किया और कहा कि हमें बात करनी होगी और अगले ही दिन हमारा ब्रेकअप हो गया। ब्रेकअप के बाद अर्जुन कपूर कहते हैं कि कभी भी रणबीर कपूर से रिलेशनशिप के लिए सलाह मत लेना।

New WAP

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ranbir kapoor 🔵 (@ranbir_kapoooor)


अर्जुन कपूर इन दिनों मलाइका अरोड़ा को डेट कर रहे हैं। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा काफ़ी दिनों से रिलेशनशिप में है। शुरुआती दिनों में दोनों इस रिश्ते को छिपाने की कोशिश करते थे। अब सोशल मीडिया पर दोनों खुलेआम एक दूसरे से प्यार का इजहार करते हैं। अर्जुन कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही “एक विलेन 2” में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ दिशा पाटनी, तारा सुतारिया और जॉन अब्राहम लीड रोल में होंगे। इसके अतिरिक्त अर्जुन फिल्म “भूत पुलिस”मैं भी नजर आएंगे इसमें एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस उनके साथ होंगी।

Ranbir Kapoor Arjun Kapoor


Share on