अर्जुन कपूर का यह लुक फैंस को आया पसंद, 9 साल के फ़िल्मी करियर में पहली बार पहनी साड़ी

Follow Us
Share on

यशराज प्रोडक्शन की फिल्म संदीप और पिंकी फरार 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर की आखरी फिल्म थी इशकजादे जो की वर्ष 2012 में आयी थी। इसके बाद दोनों किसी भी फिल्म में साथ नहीं दिखें। 9 वर्षों के बाद एक बार फिर दर्शकों के मनोरंजन के लिए अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा साथ आये है। फ़िल्म संदीप और पिंकी फ़रार का डायरेक्शन दिवाकर बनर्जी ने किया है। काफी समय से फिल्म सिनेमाघर में रिलीज के लिए इंतजार कर रही थी। यह फिल्म अर्जुंन कपूर के लिए बहुत ही ख़ास फिल्म है और हो सकता है फिल्म में उनके किरदार को पसंद भी किया जाये।

New WAP

sandeep aur pinky faraar poster

दरअसल अपने पुरे फ़िल्मी करियर में अर्जुंन कपूर अपने वास्तविक रूप में ही ज्यादा नजर आये है उन्हें दूसरे रूप में कम ही देखा गया है। लेकिन फ़िल्म संदीप और पिंकी फ़रार में अर्जुन कपूर पहली बार किसी महिला के रूप में नजर आये है उनका यह साड़ी पहने हुए किरदार शायद दर्शकों को पसंद आये। वैसे तो फिल्म विशेषज्ञों का कहना है है कि लोग अर्जुन कपूर के इस रूप और उनकी अदाकारी को याद रखेंगे।

पहले बार महिला बने है अर्जुन

19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म संदीप और पिंकी फ़रार में अर्जुन कपूर पहली बार लड़की के गेटअप में दिखाई देंगे और यही फिल्म देखने की ख़ास वजह भी है। अर्जुन कपूर ने इस वेशभूषा के लिए काफी म्हणत की है और उनका यह रूप फिल्म के विशेष मोड़ पर दिखाया जाता है। अर्जुन के फैंस के लिए उन्हें एक लड़की के किरदार में साडी पहने हुए देखना काफी मजेदार लग रहा है। अर्जुन कपूर काफी खूबसूरत दिखाई भी दे रहे है।

sandeep aur pinky faraar abhishek kapoor

आप सभी को बता दे अर्जुन कपूर ने अपने 9 वर्षों के फ़िल्मी करियर में कभी गेटअप नहीं बदला था वे पहली बार महिला के रूप में दिखाई दे रहे है। वैसे संदीप और पिंकी फ़रार की एक विशेष बात है कि पहली बार हीरोइन का नाम हीरो जैसा है और हीरो का नाम हीरोइन जैसा। जी हां फिल्म में संदीप परिणीति चोपड़ा हैं और पिंकी की भूमिका में अर्जुन कपूर है।

New WAP

कई और फिल्मों का है इंतजार

sandeep aur pinky faraar poster1

अर्जुन कपूर की इस साल और भी बहुत सी फिल्में आने वाली है जिसमे सरदार का ग्रैंडसन, हॉरर कॉमेडी भूत पुलिस और एक विलेन रिटर्न्स है। फिल्म सरदार का ग्रैंडसन में अर्जुन कपूर रकुल प्रीत सिंह के साथ नजर आएंगे जो की नेटफ्लिक्स पर दिखाई जाएगी। जैसा की नाम से जान पड़ता है हॉरर कॉमेडी भूत पुलिस एक कॉमेडी मूवी है जिसमे मुख भूमिका में सैफ अली खान, यामी गौतम, जैकलीन फ़र्नांडीज और अर्जुन कपूर है यह फिल्म 10 सितम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अर्जुन कपूर आने वाले दिनों में शाहरुख़ खान प्रोडक्शन की फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आने वाले है जिसका अभी कोई भी आधिकारिक बयां किसी के द्वारा नहीं दिया गया है।


Share on