मां मोना कपूर को याद कर इमोशनल हुए अर्जुन कपूर, कहा आपके बिना ‘जिंदगी अधूरी’

Follow Us
Share on

बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार अर्जुन कपूर अपनी फिल्मी दुनिया से ज्यादा अपनी लव लाइफ और अपनी पर्सनल लाइफ के लिए चर्चाओं का विषय बने रहते हैं। बता दें कि अर्जुन कपूर अपनी मां से काफी ज्यादा प्यार करते थे और उनके अचानक इस दुनिया से चले जाने के बाद से ही भी अक्सर उन्हें याद करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने एक बड़ी सी पोस्ट साझा करते हुए अपनी मां को याद किया है और काफी ज्यादा इमोशनल हो गए हैं।

New WAP

Arjun Kapoor Missing Mom

बता दें कि हाल ही में 25 मार्च को अर्जुन कपूर की मां मोना कपूर की 10वीं डेथ एनिवर्सिरी थी। इस मौके पर बेटे अर्जुन कपूर ने अपनी मां को याद करते हुए काफी लंबा-चौड़ा इमोशनल नोट लिखा है इस दौरान उन्होंने अपनी एक बचपन की तस्वीर साझा की है जिसमें उनकी मां की गोद में में बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। अर्जुन अपनी मां को बहुत ज्यादा प्यार करते थे यही कारण है कि वह हर मौके पर अपनी मां को याद किया करते हैं।

Arjun Kapoor Mother1

मां को याद करते हुए अर्जुन कपूर ने इमोशनल नोट में लिखा है कि वे मां को बहुत ज्यादा प्यार करते हैं उनसे मिलना चाहते हैं अर्जुन कपूर ने काफी इमोशनल होते हुए कहा है कि उन्हें अपनी मां को देखे हुए 10 साल हो गए उनकी आवाज सुनने को तरस रहे हैं।उनकी बाहों में सोने के लिए वे तरस रहे हैं। उनके बिना एक पल भी दिल नहीं लगता है। आपके बिना जिंदगी में सब कुछ व्यर्थ लगता है। उन्होंने आगे कहा कि आज भी हंसते जरूर है लेकिन कोई उनके अंदर का दर्द नहीं जानता।

10 साल पहले ही मां के झड़ने के साथ उनकी मुस्कान चली गई कोई उनके दर्द को अच्छे से नहीं समझ सकता है। आपके बिना मैं कुछ नहीं एक सामान्य सा बच्चा हूं। अर्जुन ने आगे लिखा कि उनकी मां ने ऊपर से देखती होगी और अपने बच्चे को देखकर काफी खुश होती होगी। वे खुद जानते हैं कि मां के बिना उनकी जिंदगी कैसे कट रही है। बता दें कि उनकी यह पोस्ट काफी ज्यादा वायरल हो रही है उनके चाहने वाले काफी ज्यादा इमोशनल हो रहे हैं।

New WAP


Share on