जब अनुष्का शर्मा ने जड़ दिया था रणबीर कपूर को थप्पड़, गुस्से में लाल हो गया था उनका चेहरा

Follow Us
Share on

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने 11 जनवरी को बेटी भूमिका को जन्म दिया था। बेटी के जन्म के ढाई महीनों के बाद एक बार फिर अनुष्का शर्मा अपने काम पर लौट आई हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें खूब वायरल हो रही है। उनके फैंस उनकी सेहत को लेकर तारीफ कर रहे हैं और उनके कई पुराने वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो जो काफी वायरल हो रहा है उसमे वह फिल्म “ए दिल है मुश्किल” (Ae Dil Hai Mushkil) की शूटिंग कर रही थी और उनके साथ रणवीर कपूर (Ranbir Kapoor) भी दिखाई दे रहे हैं।

New WAP

ae dil hai mushkil

अनुष्का शर्मा और रणवीर कपूर अभिनीत यह फिल्म ए दिल है मुश्किल दर्शकों द्वारा काफी पसंद की गई थी और इस फिल्म का निर्माण करण जौहर ने किया था। फिल्म में अनुष्का शर्मा और रणवीर कपूर के तालमेल को खूबसूरत अंदाज से दिखाया गया जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। आइए अब हम आपको इस फिल्म की शूटिंग के दौरान एक हुए एक मजेदार किस्से के बारे में बताते हैं। दरअसल शूटिंग के दौरान अनुष्का शर्मा ने कुछ ऐसा कर दिया था जिससे रणबीर कपूर गुस्से से लाल हो गए थे और वो अनुष्का शर्मा से नाराज भी हो गए थे।

ae dil hai mushkil1

अनुष्का से हुए रणबीर नाराज

ए दिल है मुश्किल फिल्म की शूटिंग के समय रणबीर कपूर अनुष्का शर्मा से काफी नाराज हो गए थे। दरअसल हुआ कुछ यूं था कि फिल्म में रणबीर कपूर ‘अयान’ की गर्लफ्रेंड और अनुष्का शर्मा ‘अलीजेह’ के बॉयफ्रेंड एक टॉयलेट में पकड़े जाते हैं जिसके कारण रणवीर दुखी होकर रोने लगते हैं। रणवीर के दुखी होकर बढ़-चढ़कर रोने की एक्टिंग के लिए अनुष्का को रणबीर को थप्पड़ मारने थे। इस दृश्य को कई बार फिल्माया गया लेकिन यह ठीक से नहीं हुआ जिसके चलते अनुष्का ने रणवीर को कई बार थप्पड़ मारे।

anushka sharma slapped ranbir kapoor

रणवीर कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान इन सभी बातों को शेयर किया और बताया कि इस सीन को तीन बार करने के बाद यह पूरा हो पाया था। रणवीर ने बताया कि एक दृश्य में तो अनुष्का ने उन्हें बहुत जोर से थप्पड़ मार दिया था जिसकी वजह से वह काफी गुस्सा भी हुए थे। फिल्म के दृश्य में अनुष्का शर्मा रणवीर से यह भी पूछती है कि उन्हें थप्पड़ कहीं जोर से तो नहीं लग गया तो रणबीर कहते हैं कि यह मजाक नहीं है।

New WAP

ae dil hai mushkil2

अपने इंटरव्यू में रणबीर ने यह भी कहा कि वह जानते हैं कि अनुष्का ने यह इरादतन नहीं किया था। अनुष्का शर्मा अपने कार्य को बखूबी निभाती हैं इसलिए वह उस दृश्य में भी वास्तविकता देना चाहती थी। रणबीर ने बताया कि इस घटना के बाद भी उन दोनों की दोस्ती में कोई दूरी नहीं आई थी।


Share on