आर्थिक तंगी के चलते परेशान एक और अभिनेता ने इस दुनिया को कहा अलविदा!

Follow Us
Share on

फिल्म इंडस्ट्री पर पिछले2 सालों से मानों किसी की नजर सी लग गई है। जहां एक के बाद कई उभरते हुए कलाकार इस दुनिया को अलविदा कह रहे हैं। पिछले2 साल की बात की जाए तो बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ फिल्म इंडस्ट्री से कई जाने-माने अभिनेता अब हमारे बीच नहीं है। किसी ने अपनी बीमारी के चलते तो किसी ने अपनी आर्थिक स्थिति के चलते इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

New WAP

Kadhal Viruchagakanth

दरअसल, हाल ही में तमिल के जाने माने अभिनेता विरुचिककांत वडापलानी मुरुगन का शरीर 24 मार्च 2021 को चेन्नई के एक ऑटो रिक्शा में पाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार अभिनेता अपने काम को लेकर पिछले कई दिनों से परेशान थे। वहीं उनके इस तरह से विरुत्छगाकांत का निधन होना सभी के लिए बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है। वहीं उनके निधन को लेकर जांच चल रही है। अभी तक अभिनेता के निधन का कारण पता नहीं चल पाया है।

आर्थिक तंगी से हालत हुए बुरे

Kadhal Viruchagakanth1

आपकी जानकारी के बता दें कि अभिनेता के माता-पिता का कुछ समय पहले निधन हो गया था। जिससे वे बहुत परेशान थे। और इस दौरान उनको फिल्मों में काम करना भी बंद हो गया था। जिसने उनकी परेशानी को और भी ज्यादा बड़ा दिया था। खबरे ये भी है कि अभिनेता की तंगी इतनी ज्यादा बढ़ गई कि उन्हें सड़क किनारे ऑटो रिक्शा में ही सोना पड़ता था। इतना ही नहीं, कई बार उन्हें मंदिरों में भी रात गुजारते हुए देखा गया था।

Kadhal Viruchagakanth2

अपनी इस तरह की स्तिथि को अभिनेता सहन नहीं कर पाए। और वे धीरे-धीरे मानसिक तनाव में चले गए। और शरीर ने भी उनका साथ देना छोड़ दिया था। इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों ने उनकी मदद करने की कोशिश की लेकिन वे अपनी मानसिक स्थिति को सुधार नहीं पाए। खेर अब देखने वाली बात है कि इस तरह अभिनेता का चला जाना कई लोगों के लिए सवाल खड़े कर रहा है।

New WAP


Share on