आर्थिक तंगी के कारण चाय और चूरन बेचने वाले अन्नू कपूर, आईएएस ऑफिसर बनना चाहते थे!

Follow Us
Share on

बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार अन्नू कपूर जिन्होंने अपनी अदाकारी के साथ अपनी आवाज से भी सभी का दिल जीता है। आज वे कई शो को होस्ट करते हैं। वहीं उन्होंने अपनी काबिलियत के दम पर बॉलीवुड में बड़ा नाम कमाया है। आज वे किसी की पहचान के मोहताज नहीं है। लेकिन इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने कई संघर्षों का सामना किया है।

New WAP

Annu Kapoor3

जानते हैं अन्नू कपूर के जीवन के बारे में

बता दें कि मशहूर कलाकार का जन्म 20 फरवरी 1956 को भोपाल मध्यप्रदेश में हुआ था। अभिनेता ने कई कठिनाइयों से गुजरने के बाद आज बॉलीवुड में इतना बड़ा नाम कमाया है। लेकिन इस मुकाम को पाने के लिए अन्नू कपूर को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा था। अभिनेता के जीवन में एक वक्त ऐसा भी था जब उनको अपना गुजारा चलाने के लिए कभी चाय तो कभी चूरन बेचना पड़ता था।

Annu Kapoor4

सिंपल परिवार है अन्नू कपूर

अन्नू कपूर के पिताजी का नाम मदन लाल था। ये एक थिएटर कंपनी चलाते थे। वहीँ अन्नू कपूर की माताजी एक शिक्षिका थीं। वे बहुत ही सिंपल परिवार से आते हैं। उनका बचपन बेहद ही कठिन परिस्थितियों से गुजरा है। अन्नू कपूर के घर की आर्थिक स्थिति ठीक ना होने के कारण यह अपनी पढ़ाई भी पूरी नहीं कर पाए थे। अभिनेता की मां महज ₹40 रूपए के वेतन पर एक स्कूल में पढ़ाया करती थीं। वहीं घर की ऐसी स्थिति को देखते हुए। अन्नू कपूर ने भी परिवार का हाथ बटाना चाहा। इसके लिए उन्होंने कभी चाय बेची तो कभी उनको चूरन के नोट भी बेचने पड़े थे।

Annu Kapoor5

आईएएस अधिकारी बनना था सपना

आज बॉलीवुड में बड़ा मुकाम पाने वाले अन्नू कपूर भले ही आज बेहतरीन अभिनेता हो। लेकिन वे बॉलीवुड में नहीं आना चाहते थे। वे एक्टिंग की बजाय एक आईएएस अधिकारी बनना चाहते थे। बता दें कि अन्नू कपूर का सपना था कि वे एक आईएएस ऑफिसर बनें लेकिन आर्थिक तंगी के कारण अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर सके। जिसके कारण उनका यह सपना अधूरा रह गया। जो भाग्य में लिखा हो उसे कौन बदल सकता है। ऐसा ही अन्नू के साथ हुआ। अन्नू कपूर ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में साल 1983 में आई फिल्म “मंडी” से डेब्यू किया था परंतु उनको असली पहचान फिल्म “उत्सव” से हासिल हुई थी।

New WAP

Annu Kapoor1

अन्नू कपूर ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से अभिनय की पढ़ाई की थी। जब उनकी उम्र 23 साल की थी तब उन्होंने एक नाटक के दौरान 70 वर्ष के बुजुर्ग व्यक्ति का किरदार निभाया था। खबरों के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि उनके इस किरदार को फिल्मकार श्याम बेनेगल ने बहुत पसंद किया जिसके बाद उनको फिल्म “मंडी” में काम करने का प्रस्ताव दिया था। इस फिल्म के अंदर अन्नू कपूर के अभिनय की लोगों ने खूब प्रशंसा की थी।

Annu Kapoor2

अभिनेता अन्नू कपूर ने हिंदी फिल्म जगत की कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। यह एक अच्छे बॉलीवुड अभिनेता होने के साथ-साथ टीवी इंडस्ट्री के भी जाने-माने चेहरे रहें हैं। अन्नू कपूर ने टीवी पर कई शो होस्ट किए हैं। टेलीविजन शो “अंताक्षरी” उनके यादगार शो में से एक है। अन्नू कपूर को हिंदू शास्त्रों का भी गहरा ज्ञान है। अन्नू कपूर ने अपने करियर में अच्छा खासा नाम कमाया है। अगर हम इनके निजी जीवन की बात करें तो यह अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर भी खूब सुर्खियों में छाए रहे हैं।


Share on