सुशांत के फैंस की मांग को पूरा कर उनकी याद में भावुक हुई अंकित लोखंडे, अब भी मेरे..

Follow Us
Share on

बॉलीवुड : वर्ष 2020 में बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकारों ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। वहीं उनकी याद में आज भी उनके फैंस कई मौको पर उन्हें याद किया करते हैं। ऐसा ही एक नाम है दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का जिन्होंने अपने छोटे से करियर में बॉलीवुड में बड़ी उपलब्धियां हासिल कर ली थी। लेकिन उनके अचानक इस दुनिया से चले जाने से देश और दुनिया के कई उनके चाहने वालों को गहरा सदमा लगा है।

New WAP

वहीं हाल ही में उनके निधन के 7 महीने पूरे हो गए हैं और इस मौके पर उनकी पूर्व गर्लफ्रैंड रही अंकिता लोखंडे ने दिवंगत अभिनेता को याद करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर मकर संक्रांति के मौके पर पतंग उड़ाते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह पतंग उड़ाती हुई नजर आ रही हैं, वहीं इस वीडियो में सुशांत सिंह की डेब्यू फिल्म ‘काइ पो चे’ का गाना बज रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए अंकिता लोखंडे ने दिवंगत आत्मा को याद किया है।

यही गाना क्यों चुना बताई वजह

अंकिता ने वीडियो के कैप्शन में लिखा है, ‘अब भी मेरे रोंगटे खड़े हो जाते हैं, जब मैं इस गाने को सुनती हूं। क्या शानदार फिल्म थी और सुनहरी यादों के साथ का वह क्या सफर था। सभी को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं।’ अंकिता ने बताया की उन्होंने यह गाना इसलिए चुना क्युकी ये सुशांत के फैंस की डिमांड थी जो उन्हें पूरी करनी ही थी।

बता दें कि अंकित और सुशांत ने सीरियल पवित्र-रिश्ता में साथ काम किया था। जिसमे अंकित सुशांत सिंह की को स्टार रही थी। जिसके बाद से ही वे रिलेशनशिप में थे। इन दोनों की जोड़ी को सीरियल में कभी ज्यादा पसंद भी किया गया था। लेकिन सुशांत सिंह राजपूत के चले जाने के बाद अंकित उन्हें हमेशा याद करते हुए। उनसे जुड़ी हुई पुरानी यादों को सोशल मीडिया पर शेयर किया करती है।

New WAP


Share on