30.1 C
New Delhi
Tuesday, June 6, 2023
spot_img

जब इस फिल्म को पाने के लिए अनिल कपूर को देनी पड़ी अपनी दाढ़ी और मूछों की कुर्बानी!

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अपने कदम रखने के बाद से ही मशहूर कलाकार अनिल कपूर ने एक के बाद एक कई सुपर डुपर हिट फिल्मों में काम किया। दशक आज भी उनकी अदाकारी के मुरीद है यही कारण है कि इतनी ज्यादा उम्र होने के बावजूद भी अनिल कपूर का नाम लोगों की जुबां पर आज भी बना रहता है उनके द्वारा कई फिल्मों में ऐसे रोल भी अदा किए गए हैं जिन्हें दर्शक आज भी बखूबी याद करते हैं और उनका एक गाना माय नेम इस लखन आज भी काफी ज्यादा चर्चाओं में रहता है।

New WAP

anil kapoor sridevi

लेकिन आज हम अनिल कपूर के बारे में एक ऐसी जानकारी आपको देने जा रहे हैं जिससे शायद आप आज तक अंजान रहे होंगे। दरअसल,आपने अभिनेता अनिल कपूर को हमेशा ही मूंछ और दाढ़ी के साथ में देखा होगा क्योंकि मूंछ और दाढ़ी के बिना अनिल कपूर थोड़े आउट ही दिखाई देते हैं। लेकिन उन्हें एक फिल्म के दौरान पूरे क्लीन शेव होना पड़ गया था। तो चलों आपको बताते हैं इस किस्से के बारे में।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by anilskapoor (@anilskapoor)


बात दें कि हमने अनिल कपूर को लगभग हर फिल्म में दाढ़ी और मूंछ ओं के साथ ही देखा है। लेकिन अभिनेता को अपनी ख्वाहिश के चलते एक बार नहीं कई बार दाढ़ी और मूंछ ओं की कुर्बानी देनी पड़ गई थी। अनिल कपूर अपने करियर में कई निर्माताओं के साथ काम कर चुके हैं। लेकिन उन्होंने मशहूर निर्माता यश चोपड़ा के साथ एक सोलो फिल्म करने का फैसला किया।

New WAP

 

View this post on Instagram

 

A post shared by anilskapoor (@anilskapoor)


हालांकि वे इससे पहले भी यश चोपड़ा के साथ काम कर चुके थे लेकिन उन्हें सोलो की तरह फिल्म में नजर आना था। फिर साल 1991 में यश चोपड़ा एक फिल्म बना रहे थे जिसका नाम था ‘लम्हे’ जिसमें बतौर अभिनेत्री श्रीदेवी काम कर रही थी लेकिन उनके साथ जोड़ी फिट बिठाने के लिए निर्माता यश चोपड़ा एक अच्छे कलाकार की तलाश में लग गए। बता दें कि उन्होंने इस फिल्म के लिए अमिताभ बच्चन का भी नाम सोचा था। लेकिन श्रीदेवी का कहना था कि वह इस रोल में फिट नहीं बैठ पाएंगे।

Anil Kapoor Shave off Movie Lamhe

लेकिन जब फिल्म के लिए राइटर हनी ईरानी ने यश चोपड़ा को अनिल कपूर के बारे में बताया तो उन्होंने अनिल कपूर को किरदार के हिसाब से बड़ा बताते हुए रिजेक्ट कर दिया। लेकिन अनिल कपूर ने भी हार नहीं मानी और यश चोपड़ा के पीछे इस फिल्म को लेकर भी लग गए और आखिरकार यश चोपड़ा भी उनकी जीत के आगे टिक नहीं पाए और उन्होंने अनिल कपूर के लिए हां कर दी। लेकिन इस दौरान यश चोपड़ा ने अनिल कपूर से एक शर्त रखी थी।

Anil Kapoor Shave off Movie Lamhe1

यश चोपड़ा अनिल कपूर से कहा कि फिल्म में काम करने से पहले आपको अपनी दाढ़ी और मुझे कटवाने पड़ेगी हालांकि इस बात को सुनते ही अनिल कपूर कुछ देर के लिए सोच में पड़ गए लेकिन उन्होंने यश चोपड़ा के साथ काम करने के बारे में ज्यादा सोचा और अपनी दाढ़ी और मूंछ ओ की कुर्बानी दे दी।

Related Articles

Stay Connected

340,719FansLike
3,667FollowersFollow
20FollowersFollow

Latest Articles