अमिताभ बच्चन का 22 फिल्मों में नाम रहा ‘विजय’, इसके पीछे की रोचक कहानी से सभी है अंजान

Follow Us
Share on

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने 52 साल पूरे कर लिए हैं। इस बात की जानकारी हाल ही में उनके द्वारा ट्वीट के माध्यम से दी गई थी। वहीं इस जानकारी को देते हुए उन्होंने ने लिखा है कि आज के दिन फिल्म इंडस्ट्री में प्रवेश किया था। इस खुशी के पल को सभी ने एन्जॉय किया और महानायक को फैंस और इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने खूब बधाइयां दी।

New WAP

Amitabh Bachchan as Vijay
Image Source: Google

अमिताभ बच्चन ने 1969 में बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने कदम रखे थे। उन्होंने अपने शुरुआती सफर में काफी समस्याओं का सामना किया। लेकिन आज बॉलीवुड में उनकी अलग ही पहचान है। एक समय के अमिताभ बच्चन आज बिग बी के नाम से भी जाने जाते हैं। लेकिन उनके करियर से जुड़ी कई बातों से फैंस आज भी अंजान है। तो चलिए जानते हैं बिग बी से जुड़ी कुछ रौचक बातें।

जंजीर से मिली अमिताभ को पहचान

Amitabh Bachchan as Vijay zanjeer
Image Source: Google

बिग बी ने आज अपनी मेहनत और अदाकरी के दम पर पूरी इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। लेकिन उनके शुरुआती दिनों में एक समय ऐसा भी था। जब एक 12 फिल्में असफल रही थी। अमिताभ बच्चन ने मूवी सात हिंदुस्तानी से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। बुरे दौर से गुजर रहे बिग बी को प्रकाश मेहरा ने फिल्म जंजीर ऑफर की। जिसे कई बड़े सुपरस्टार्स ने करने से मना कर दिया था। मेहरा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जंजीर की शूटिंग के वक्त बच्चन जी काफी नर्वस रहते थे। शॉट होने के बाद अकेले बैठकर कोका-कोला पीते थे। इस फिल्म में बिग बी के कैरेक्टर का नाम विजय था और बॉक्स ऑफिस पर सफल भी रहा।

बॉलीवुड इंडस्ट्री में हैं एक प्रथा

Amitabh Bachchan as Vijay1
Image Source: Google

लेखिका भावना सौम्या ने बताया था कि फिल्म इंडस्ट्री में एक प्रथा है, जिस नाम से किसी स्टार की मूवी हिट हो जाती है। अगली फिल्मों में उसका नाम वहीं रखा जाता है। भावना बताया था कि एक बार मैंने यह बात जावेद अख्तर से पूछी थी, तो उन्होंने कहा था कि वो हर चीज में विजय पाते है, शायद इसलिए फिल्मों में उनका नाम विजय रहता था बता दें भावना सौम्या अमिताभ बच्चन पर कई किताबें लिख चुकी हैं।

New WAP

अमिताभ का 22 फिल्मों में रहा विजय नाम

Amitabh Bachchan as Vijay2
Image Source: Google

फिल्मों में हर बार अभिनेता का नाम बदल दिया जाता है। लेकिन अमिताभ बच्चन की करीब 22 फिल्मों में उनके कैरेक्टर का नाम विजय रहा। जंजीर, रोटी कपड़ा और मकान, हेरा-फेरी, त्रिशूल, डॉन, द ग्रेट गैम्बलर, काला पत्थर, दोस्ताना, शान, शक्ति, आखिरी रास्ता, अग्निपथ, शंहशाह सहित 22 फिल्मों में उन्होंने विजय का किरदार निभाया है।


Share on