फिल्मी दुनिया में अपने कदम रखने के बाद से ही बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट लगातार सफलता को हासिल किए जा रही है। उन्होंने बहुत छोटी उम्र में हिंदी सिनेमा में अपनी बड़ी पहचान बना ली है। आज उनकी गिनती उन बड़ी अभिनेत्रियों में होती है। जिन्होंने बहुत कम समय में ही लोगों को अपना दीवाना बना दिया। यही कारण है कि आज आलिया भट्ट की आज फैन फॉलोइंग इतनी ज्यादा है कि वे आए दिन अपनी फोटो और वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुई रहती है।
बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने नाम का जलवा बिखेर चुकी अभिनेत्री अब जल्द ही हॉलीवुड में भी नजर आने वाली है। इसके लिए उन्होंने पूरी तैयारियां कर ली है। लेकिन क्या आप जानते हैं फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री आलिया भट्ट को अपनी पहली फिल्म में किस तरह रोल मिला था और आखिर उन्होंने कितनी लड़कियों के साथ ऑडिशन दिया तब जाकर उनका सिलेक्शन करण जौहर की फिल्म में हुआ।
हालांकि आलिया भट्ट को लेकर यह भी कयास लगाए जाते रहे हैं कि वे बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर महेश भट्ट की बेटी है इसलिए उन्हें इंडस्ट्री में आने के लिए ज्यादा पापड़ नहीं बेलने पड़े। लेकिन आज हम आपको फिल्मी दुनिया में उनकी शुरुआत को लेकर कुछ ऐसा कुछ बताने जा रहे हैं जिससे शायद आप आज तक अवगत नहीं हुए होंगे। करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से अपने करियर की शुरुआत करने वाली आलिया भट्ट को इस फिल्म में काम करने के लिए 400 लड़कियों के साथ में ऑडिशन देना पड़ा था।
खबरों की माने तो फिल्म के लिए पहले से कोई भी चेहरा डिसाइड नहीं किया गया था और इसी के कारण फिल्म में नए चेहरे को लांच करने के लिए करण जौहर और उनकी टीम द्वारा तकरीबन 400 लड़कियों का ऑडिशन लिया गया और इसी ऑडिशन में आलिया भट्ट भी शामिल हुई थी क्योंकि वह पहले से ही डिसाइड नहीं की गई थी इसीलिए उन्हें भी ऑडिशन राउंड से गुजरना पड़ा था।
वही ऑडिशन के दौरान आलिया भट्ट को सिलेक्ट कर लिया गया आपकी जानकारी के लिए बता दें कि महज 18 साल की उम्र में उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रख दिए और जिसके बाद से उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है और अपनी अदाकारी और अपनी खूबसूरती के दम पर लोगों के दिलों पर राज कर रही है आलिया भट्ट खोलो काफी ज्यादा पसंद भी करते हैं। तो इस तरह अजय भट्ट ने 400 लड़कियों को पीछे छोड़ते हुए स्टूडेंट ऑफ द ईयर मैं फिल्मी करियर की शुरुआत की।
बताते चलें पिछले काफी समय से अभी नहीं थी अपनी लव लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोर रही है वह नीतू कपूर के बेटे रणबीर कपूर के साथ पिछले काफी समय से स्पॉट होती आई है इतना ही नहीं दोनों को लेकर कयास भी लगाए जा रहे हैं कि जल्दी ही दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले पिछले दिनों नीतू कपूर के जन्मदिन के मौके पर भी आलिया भट्ट को देखा गया था। इतना ही नहीं तो कपूर और आलिया भट्ट की आपस में बनती भी अच्छी है।