अपने जन्मदिन पर मां को याद कर भावुक हुए अक्षय कुमार, इमोशनल नोट लिखकर बयां किया अपना दर्द

Follow Us
Share on

बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार अक्षय कुमार आज अपना 54वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। अभिनेता का जन्म साल 1967 में अमृतसर में हुआ था। बता दें कि आज वे पूरी दुनिया में अक्षय कुमार के नाम से फेमस लेकिन उनका असली नाम राजीव ओम भाटिया भी है। इसे बहुत कम लोग ही जानते हैं। अभिनेता ने इतनी बड़ी ऊंचाइयों को छूने के लिए काफी कुछ संघर्ष भी किया है।

New WAP

Akshay Kumar Net Worth 1

इतना ही नहीं उन्होंने अपने जीवन में वेटर का काम भी किया है तब जाकर बॉलीवुड इंडस्ट्री में इतना बड़ा नाम कमाने में सफल रहे हैं। हाल ही में 8 सितंबर को अक्षय कुमार की मां का निधन हो गया बता दें कि अभिनेता के जन्मदिन से 1 दिन पहले उन्होंने अपनी मां को खो दिया उन्होंने भी कभी नहीं सोचा था कि उनका आने वाला जन्मदिन इस तरह से खुशी के माहौल में उन्हें दुखी कर जाएगा।

Akshay mother aruna bhatia

New WAP

वही उनके जन्मदिन के मौके पर उनके फैंस और कई जाने माने कलाकार उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से शुभकामनाएं भी दे रहे हैं इतना ही नहीं उनके मां के गुजर जाने के बाद उन्हें श्रद्धांजलि भी दी जा रही है ऐसे में अभिनेता ने सभी लोगों के संदेश का रिप्लाई करते हुए सबका शुक्रिया कहा है। इतना ही नहीं उन्होंने अपने जन्मदिन से 1 दिन पहले अपनी मां को खोने का गम भी सोशल मीडिया के माध्यम से सबके साथ साझा किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

अपने जन्मदिन के मौके पर अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी मां के साथ एक तस्वीर को साझा किया है जिसमें आप साफ तौर पर देख सकते हैं कि वे अपनी मां से कितना ज्यादा प्यार करते थे। इस तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने दिल छू लेने वाली बात लिखी है, उन्हें यह बहुत ज्यादा कर रहा है लेकिन उन्हें यकीन है कि उनकी मां ऊपर से भी उन्हें हैप्पी बर्थडे विश कर रही होंगी। वहीं उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया और आखिर में लिखा कि जिंदगी चलती रहती है।

Aruna Bhatia Akshay Kumar Mother

बताते चलें कि अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का अचानक स्वास्थ्य खराब हो गया था जिसके बाद उन्हें अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती करवाया गया वहीं इस दौरान अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के लिए लंदन गए हुए थे। लेकिन उन्हें जैसे ही जानकारी मिली पर फौरन अपनी मां के पास लौट आए लेकिन 8 सितंबर को सुबह उनकी मां ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया इस बात की जानकारी भी सोशल मीडिया के माध्यम से खुद अक्षय कुमार ने सबको दी थी।


Share on