अजब प्रेम की गजब कहानी: दो युवकों ने एक दूसरे से रचाई शादी, 10 सर्जरी से जेंडर चेंज कराकर आरव बनी आयशा

Follow Us
Share on

सोशल मीडिया पर हर दिन कई हैरान करने वाली घटनाएं सामने आती रहती है। इस समय एक हैरान करने के साथ ही दिलचस्प वाकया सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने अपने शरीर की 10 सर्जरी करवाने के बाद महिला का रूप ले लिया है। अगर देखा जाए तो सोशल मीडिया लोगों की पसंद बन चुका हैं। आज की दुनिया सोशल मीडिया की दीवानी हैं। इसी के माध्यम से हर छोटी-बड़ी खबर देखने के साथ ही लोग गेम्स , मूवी, सिरियल देखने के लिए सोशल मीडिया पर अपना समय बिताते हैं। सोशल मीडिया ही एक ऐसा प्लेटफार्म हैं जिसमें दिन भर से जुड़ी खबरें मिलती हैं। साथ ही राजनीति पार्टी में से कोन नेता क्या कर रहा हैं, क्यों कर रहा है, कैसे कर रहा हैं सब कुछ सोशल मीडिया से ही पता लगता हैं।

New WAP

Aarav Become Ayesha 1

सोशल मीडिया ही एक जरिया हैं जिसमें लोग अपने आपको प्रमोट कर सकते हैं। आपने सोशल मीडिया पर कई अजीबोगरीब खबर देखी होगी जो बहुत वायरल हो जाती हैं और लोगों की पसंद बन जाती हैं। अगर हम बात करे सेलिब्रिटी की तो सेलिब्रिटी के फैन्स हर एक इंसान होता हैं। आजकल छोटे-छोटे बच्चों के दिलों में भी सेलिब्रिटी ने अपनी जगह बना रखी हैं। सोशल मीडिया पर सेलिब्रिटी का एक पोस्ट इस कदर वायरल हो जाता है जैसे कोई पानी मे कागज बह गया हो। ये तो हुई सेलिब्रिटी की बात अगर इसी जगह कोई बल्लेबाज खिलाड़ी का फ़ोटो या वीडियो पोस्ट हो जाए तो आप इसका अंदाजा स्वयं लगा सकते हो।

Aarav Become Ayesha 4

New WAP

वैसे तो हर दिन कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते है, लेकिन इस समय इस घटना ने सबकों हैरान कर दिया है। अभी तक एक महिला को दूसरी महिला से प्यार करते और शादी कर जीवन ​बीताते तो देखा है, लेकिन एक लड़के के द्वारा सर्जरी कर जेंडर चेंज कर शादी करते शायद पहली बार देखा है। ये घटना है गुजरात के सूरत की, जहां एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर धमाल मचा रखा है। दरअसल यहां रहने वाले आरव पटेल अब आयशा पटेल बन गई है, लेकिन आरव से आयशा बनने के पीछे कई चुनौतियों से होकर गुजरना पड़ा था।

आरव ने इसके लिए 20 लाख रुपये कर अलग—अलग 10 सर्जरी करवाई थी। आरव ने अपने को महिला के रुप में परिवर्तित करने के लिए टॉप टू बॉटम सर्जरी करवानी पड़ी थी। इसे आरव ने सूरत के एक अस्पताल में करवाई थी। ये घटना सूरत के इतिहास में पहली बार हुई थी। बता दें कि आरव पटेल का जन्म मुंबई में हुआ था। आरव को 6 वर्ष की उम्र से ही ल​ड़कियों के जैसा पहनावा पसंद था। इतना ही नहीं लड़कियों के खिलौने भी पसंद आते थे। बड़े होने के बाद आरव ने उसकी शादी करा दी, लेकिन उसने सारी हकीकत अपनी पत्नी को बता दी। पत्नी ने हकीकत सुनने के बाद आरव को तलाक दे दिया।

Aarav Become Ayesha 2

आधुनिक दौर में सोशल मीडिया का क्रेज काफी बढ़ गया है। इसी तरह आरव की सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म फेसबुक पर ही सूरत में रहने वाले रोहन पटेल से हो गई। इसके बाद रोहन और आरव में नजदीकियां बढ़ने लगी और एक दिन बात शादी तक पहुंच गई। कुछ दिनों बाद आरव और रोहन ने शादी कर ली और बात सर्जरी पर पहुंच गई। आरव ने लड़की बनने के लिए सर्जरी करवाने का मन बना लिया। इसके बाद डॉक्टरों की 2 साल की मेहनत और 10 सर्जरी के बाद 25 दिन के अंदर उसे पुरुष से महिला बना दिया।

Aarav Become Ayesha 5

वहीं सूरत के तीन डॉक्टरों के एक पैनल में प्लास्टिक सर्जन आशुतोष शाह, रिकंस्ट्रिक्टिव यूरोलॉज‍िस्ट डॉक्टर ऋषि ग्रोवर और जीआइ सर्जरी डॉक्टर धवल मांगुकिया ने आरव पटेल को आयशा पटेल बनाने में सफलता हासिल की है। सूरत के प्लास्टिक सर्जन आशुतोष शाह ने बताया क‍ि सूरत के मेडिकल इतिहास में पहली बार एक पुरुष में से एक स्त्री का सम्पूर्ण ट्रांसफॉर्मेशन किया गया है। आयशा से शादी करने वाले रोहन पटेल ने बताया क‍ि फेसबुक से हमारा संपर्क हुआ था. पुरुष आरव पटेल से महिला बनी आयशा पटेल ने बताया क‍ि मैं 6 साल की थी, तब से मुझे अपने अंदर की स्त्री को बाहर लाने की सोच आती थी। हसबैंड की तरफ से मुझे पूरा सपोर्ट मिला था और ऑपरेशन के समय मुझे डर नहीं लगा। एकदम से दिमाग में सोच बना ली थी कि मुझे सर्जरी करवानी ही है। मुझे लड़कियों के कपड़े पहनना और डॉल के साथ खेलना पसंद था।

Aarav Become Ayesha 3

उसको मेंटली तैयार करने के लिए बहुत कोशिश की थी. मैंने उसको समझाया कि तेरे अंदर जो फील‍िंग्स हैं, वो बाहर ले आओ जो ड्रीम्स हैं, जो विश है, उसे पूरा करो उसका माइंड सेट किया। मतलब मुझे पहले से पता था कि मेरे अंदर एक स्त्री है। मैं जब डॉक्टर आशुतोष से मिली तब मुझे उन्होंने बताया कि इस तरह की सर्जरी यहां भी संभव है। तब मैंने अपने हसबैंड से बात की कि यहां भी सर्जरी हो सकती है। तब हमने निर्णय लिया कि अब मुझे अपनी बॉडी चेंज करवानी है। मुझे बहुत खुशी हुई कि मैंने जो सपना देखा था वो पूरा हो गया और मैं एकदम सेटल लाइफ जी रही हूं। मैं अपने पति के साथ बहुत खुश हूं। एक-दूसरे के बीच म्युचुअल अंडरस्टैंडिंग भी रही।

बहरहाल इस समय सोशल मीडिया पर आरव से आयशा बनने की कहानी इस समय जमकर वायरल हो रही है। जिसे देखने के बाद लोगों की तरफ से कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। इतना ही नहीं इस घटना को लोगों के द्वारा शेयर भी किया जा रहा है।


Share on