29 C
Mumbai
Wednesday, March 22, 2023
spot_img

शादी के बाद पति Suraj Nambiar संग सद्गुरु का आशीर्वाद लेने पहुंचीं Mouni Roy, तस्वीरें हुई वायरल

मनोरंजन दुनिया की जानी-मानी अदाकारा मौनी रॉय जिन्होंने नागिन देता से घर-घर में बड़ी पहचान बनाई आज बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी अपने कदम रख चुकी है। अभिनेत्री आज अपनी हर एक अदाओं के लिए पहचानी जाती है। उन्हें काफी ज्यादा पसंद भी किया जाता है। मौनी रॉय ने बीते दिनों ही अपने ब्वॉयफ्रेंड सूरज नाम्बियार (Suraj Nambiar) के साथ शादी की है। दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है और दोनों सोशल मीडिया पर काफी छाए हुए रहता है।

New WAP

Mouni roy suraj nambiar visit sadhguru ashram 2

अदाकारा मौनी रॉय खुद सोशल मीडिया पर इतनी ज्यादा एक्टिव रहती है कि वह अपने से जुड़ी तमाम जानकारियों को अपने चाहने वालों के साथ में इंस्टाग्राम के माध्यम से साझा करती रहती है। हाल ही में उनकी कुछ तस्वीरें अपने पति के साथ में वायरल हो रही है। जिसमें देखा जा सकता है कि वह नई नवेली दुल्हन बन सुर्ख लाल जोड़े में आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु के आश्रम में उनका आशीर्वाद लेने पहुंची।

Mouni roy suraj nambiar visit sadhguru ashram 1

इस दौरान कि उनकी कई तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है और दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया जा रहा है। वायरल हो रही तस्वीरों में देखा जा सकता है कि किस तरह से दोनों पति-पत्नी सद्गुरु के चरण स्पर्श करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान दोनों के चेहरे पर आस्था का भाव दिखाई दे रहा है। इतना ही नहीं मौनी रॉय सद्गुरु से काफी बातें करती हुई भी दिखाई दे रही है।

New WAP

वायरल हो रही मौनी रॉय की तस्वीरों में देखा जा सकता है कि वह किस तरह से सद्गुरु के साथ बात कर रही। इन तस्वीरों को साझा करते हुए अभिनेत्री में कैप्शन में लिखा है। ‘अनमोल बातचीत’ इस दौरान वे सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन के लिबास में दिखाई दे रही है। इस दौरान उन्होंने मांग में सिंदूर और हाथों में चूड़ी गले में मंगलसूत्र पहना हुआ है जिसमें वह काफी खूबसूरत दिखाई दे रही है।

Mouni roy suraj nambiar visit sadhguru ashram 3

बताते चलें कि अदाकारा ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ 27 जनवरी को शादी की इस दौरान उनके शादी में उनके करीबी दोस्तों के अलावा उनके परिवार के लोग भी शामिल थे। आज भी दोनों पति-पत्नी की शादी से जुड़ी तस्वीरों और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती है जिन्हें को पसंद किया जाता है मौनी रॉय सभी की पसंदीदा अदाकाराओं में से एक है।

Stay Connected

273,096FansLike
3,667FollowersFollow
20FollowersFollow
Follow Us on Google Newsspot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!