‘बचपन के प्यार’ के बाद इस श्रीलंकाई सिंगर ने मचाई धूम, हर व्यक्ति की जुबां पर चढ़ा ‘मानिके मगे हिते’ गाना

Follow Us
Share on

‘बचपन का प्यार’ ने सोशल मीडिया पर काफ़ी धमाल मचाया था। एक स्कूल ड्रेस पहने बच्चे ने इस गाने को लोगों ने खूब पसंद किया था। इस गाने मुरीद रैप सिंगर बादशाह भी हो गए जिन्होंने इस बच्चे को अपने पास बुलाकर गाने के लिए साइन कर दिया। सोशल मीडिया पर हर दिन छोटी-बड़ी खबरों के साथ ही कई फनी वीडियो वायरल होते रहते है। इस समय एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसने सबको हैरान कर दिया है। ये वीडियो एक तमिल सिंगर का है जिसने अपने गाने से सोशल मीडिया पर धमाल मचा रखा है। इस गाने को काफी पसंद किया जा रहा है।

New WAP

वैसे तो हर दिन सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो वायरल हो रहते है। जिसमें कई लोग अपनी किस्मत आजमा रहे है लेकिन इस पर कौन कब स्टार बन जाए किसी को पता नहीं चलता है। इसी बीच एक और श्रीलंकाई सिंगर और रैपर योहानी (Yohani de Silva) के साथ हुआ जो सोशल मीडिया पर रातोरात स्टार बन गई। इस सिंगर का इन दिनों सोशल मीडिया पर ‘मानिके मगे हिते’ (Manike Mage Hithe) खूब वायरल हो रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)

ये गाना तमिल और हिंदी भाषा में रिमेक है। इस गाने को सुनने के बाद बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) भी दीवाने हो गए। इस गाने की अमिताभ बच्चन ने काफी तारीफ़ की। इतना ही नहीं उन्होंने अपनी फ़िल्म के गाने से जोड़ते हुए इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। अमिताभ बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम पर इस गाने को शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए कैप्शन लिखा है “पार्ट 2… क्या किया.. क्या हो गया.. फिलहाल योहानी सोशल मीडिया की सनसनी बन गई हैं।


बता दें कि इस गाने को दूसरी भाषा में होने के बाद भी काफ़ी पसन्द किया जा रहा है। इस गाने को लोग खूब पसंद कर रहे है। क्योंकि यूजर्स योहानी की आवाज के कायल हो गए हैं। इस गाने में ख़ासियत यहां है कि इस गाने का म्यूजिक भी शानदार है। फिलहाल ये गाना अभी तक लोगों की जुबान पर चढ़ा हुआ है। इस गाने को अब तक यूट्यूब पर 50 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। इसके अलग-अलग वर्जन भी रिलीज हो रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yohani (@yohanimusic)

बता दें कि योहानी इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने उनके गाने को इतना प्यार देने के लिए सभी का शुक्रिया भी अदा किया। गौरतलब है कि इससे पहले भी ‘बच्चप का प्यार’ ने भी सोशल मीडिया पर खूब सराहा गया। इससे पहले रानू मंडल ने भी सोशल मीडिया पर काफ़ी धमाल मचाया था। वहीं हर तरफ योहानी की चर्चा हो रही है।

New WAP


Share on