अमरीश पुरी के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री को नहीं मिल पाया दूसरा ‘मोगेंबो’, हमेशा हीरो के किरदार पर पड़े भारी

Follow Us
Share on

एक फिल्म को हिट करने में जितना बड़ा योगदान एक कलाकार का होता है उतना ही फिल्म में नजर आने वाले विलेन के रूप में किरदार का भी होता है। क्योंकि एक फिल्म में जब तक कलाकार को टक्कर देने वाला विलन नहीं मिलता तब तक कहानी में ट्विस्ट नहीं आता तो आज हम एक ऐसे ही मशहूर भी लेने की बात करने जा रहे हैं जो अब तो इस दुनिया में नहीं है। लेकिन वह अपनी अदाकारी से अपने नाम को हमेशा-हमेशा के अमर कर गए।

New WAP

Amrish Puri1

दरअसल हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड इंडस्ट्री में मशहूर विलेन के नाम से फेमस कलाकार अमरीश पुरी की जिन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में रहते हुए ना जाने कितनी फिल्मों में विलेन का किरदार निभाया इतना ही नहीं उन्होंने अपने हर किरदार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी। यही कारण है कि बॉलीवुड इंडस्ट्री को उनके जाने के बाद दूसरा इतना पावरफुल विलेन नहीं मिल पाया है। अभिनेता ने विलेन के अलावा कई फिल्मों में एक पिता का रोल भी निभाया है।

Amrish Puri4

New WAP

वैसे तो कलाकार को हर फिल्म में उनके रोल के लिए काफी ज्यादा पसंद किया गया। लेकिन उनका एक डायलॉग आज भी लोगों की जुबां पर बना हुआ रहता है जो उस समय भी काफी ज्यादा चर्चाओं में था और आज उनके नहीं होने के बाद भी काफी ज्यादा चर्चा में रहता है।

दरअसल, फिल्म मिस इंडिया में अमरीश पुरी द्वारा एक डायलॉग का बार-बार उपयोग किया गया था मोगेंबो खुश हुआ तब से आज तक यह काफी ज्यादा फेमस रहा है।
आज हम आपको अमरीश पुरी के कुछ ऐसे किरदारों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिन्हें उन्होंने करते हुए पूरी फिल्म में जान डाल दी इतना ही नहीं लोगों को उनके यह किरदार आज भी लोगों को पसंद आते हैं।

Amrish Puri3

साल 1995 में आई फिल्म करण अर्जुन को लोगों द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया गया था। बता दे कि इस फिल्म में सलमान खान और शाहरुख खान भाई के किरदार में नजर आए थे। जिन्हें ठाकुर दुर्जन सिंह के बेटो द्वारा खत्म कर दिया जाता है। और वह दोबारा जन्म लेते हैं और ठाकुर दुर्जन सिंह से बदला भी लेते हैं लेकिन इसमें अमरीश पुरी ठाकुर दुर्जन सिंह का किरदार निभाते हैं जो कि फिल्म में काफी दमदार दिखाई देता है।

Amrish Puri2

सनी देओल की फिल्म ग़दर एक प्रेम कथा तो आप सभी ने खूब देखी होगी इस फिल्म ने साल 2001 में रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे इतना ही नहीं इस फिल्म को लोगों द्वारा इतना ज्यादा पसंद किया गया था कि कई सिनेमाघरों में यह फिल्म सालों तक चली। और लोगों द्वारा देखी भी गई। इस फिल्म में बतौर अभिनेता सनी देओल और अभिनेत्री के किरदार में अमीषा पटेल नजर आई थी। इस फिल्म में भी अमरीश पुरी का रोल काफी ज्यादा पसन्द किया गया था। फिल्म में अमरीश पूरी ने अशरफ अली का किरदार निभाया था।

amrish-puri

आज देश में चुनाव की बात होती है तो सभी लोग फिल्म ‘नायक’ के अनिल कपूर को जरूर याद करते हैं। अनिल ने फिल्म में एक दिन के सीएम बन कर पूरी राजनीति को ही पलट दिया था और एक आम इंसान से सीएम तक का सफर तय किया। बता दें कि यह फिल्म साल 2001 में रिलीज हुई थी। जिसमे अमरीश पूरी द्वारा बलराज चौहान के दमदार किरदार में नजर आए थे। लोगों के बीच में यह फिल्म आज भी काफी ज्यादा पॉपुलर है।


Share on