20 साल बाद बड़े पर्दे पर दोबारा दिखेंगी राम लखन की पॉपुलर जोड़ी, इस फिल्म में आएंगे नज़र !

Follow Us
Share on

बॉलीवुड की फिल्मों में जितना योगदान कलाकरों के अभिनय का होता है। उतना ही योगदान जोड़ी का भी होता है। फिल्म की स्टोरी यदि नार्मल है लेकिन फिल्म में अभिनय करने वाली जोड़ी अच्छी है तो वह फिल्म दर्शकों को पसंद जरूर आएगी। ये हम नहीं कह रहे हैं ये अब तक कई बार देखा जा चुका है। जहां फिल्म की स्टोरी अच्छी नहीं होने के बावजूद कलाकारों की जोड़ी के चलते फिल्म को काफी पसंद किया गया।

New WAP

Ram Lakhan remake

आज हम एक ऐसी ही जोड़ी की बात करने जा रहे हैं। जिन्होंने अपने अभिनय से न केवल फिल्म को हिट करवाया बल्कि आज भी लोग उन्हें एक साथ देखना पसंद करते हैं।दरअसल, हम बात कर रहे हैं राम लखन की पॉपुलर जोड़ी जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर की जिन्होंने फिल्म में एक साथ 20 साल पहले काम किया था। लेकिन उनकी इस जोड़ी को दर्शक आज तक नहीं भूल पाए हैं।

20 साल बाद दोनों दिखेंगे एक साथ

Ram Lakhan remake2

वहीं हाल ही में अनिल कपूर ने अपने सोशल हैंडल के द्वारा बताया है कि 20 साल बाद एक बार फिर लोगों को राम लखन को जोड़ी देखने को मिलने वाली है। वहीं उन्होंने इस बात की जानकारी काफी मजाकिया अंदाज में फैंस के साथ शेयर की है। इस दौरान उन्होंने जैकी के साथ एक तस्वीर पोस्ट की है। जिसमें उन्होंने बताया कि फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। इस बात की जानकारी मिलने के बाद उनके चाहने वाले फैंस काफी खुश हैं।

मजाकिया अंदाज के हैं अनिल कपूर

Ram Lakhan remake1

इन दिनों अनिल कपूर अपना काफी समय सोशल मीडिया पर बिता रहे हैं। और वे अपनी ज्यादातर एक्टिविटी को अपने सोशल एकाउंट पर शेयर भी करते हैं। जिसके चलते उन्होंने हाल ही में फैंस के साथ यह जानकारी भी साझा की है। बता दें कि दिग्गज कलाकार अनिल कपूर को उनके मजाकिया अंदाज के लिए भी जाना जाता है। वे अक्सर अपने दोस्तों के साथ मस्ती करते हैं।

New WAP

ऐसा ही कुछ उन्होंने अपने जिगरी दोस्त जैकी श्रॉफ के साथ फोटो शेयर करके भी की। उन्होंने कैप्शन में जहां स्क्रिप्ट के बारे में बताया। वहीं कमेंट में उन्होंने कहा कि जैकी उन्हें तब तक थप्पड़ मारने की धमकी देते रहे, जब तक उन्होंने एक साथ फिल्म करने की पुष्टि नहीं कर दी।

anil kapoor with jackie shroff

अनिल ने मजाक करते हुए लिखा,’@Bindasbhidu मुझसे कहता है: मैं फिर से 16 – 17 थप्पड़ मारूंगा जैसे कि मैंने परिंदा में मारे थे, अगर नहीं बताया कि हमारी फिल्म कब शुरू होगी। अनिल ने इसके अलावा एक और फोटो शेयर की। जिसमें लिखा,’मैं @bindasbhidu से कहता हूं: बहुत जल्द … स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है।

फिल्म राम लखन में किया था काम

आपकी जानकारी के लिए बात दें कि साल 1989 में आई फिल्म राम लखन में दोनों की जोड़ी को काफी ज्यादा पसंद किया गया था। वहीं उस समय में यह यह मूवी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। जिसके बाद से ही इस जोड़ी को पर्दे पर देखने के लिए फैंस बेकरार हैं। दोनों ने साल 2001 में फिल्म लज्जा में काम किया था। वहीं अब दोनों 20 साल बाद बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आने वाले हैं।


Share on