अजब प्रेम की गजब कहानी: पति ने शादी के 17 दिन बाद पत्‍नी को किया प्रेमी के हवाले, थाने में हुआ एग्रीमेंट

Follow Us
Share on

अजब प्रेम की ग़ज़ब कहानी जी हां जो कहानी हम आपको सुनाने जा रहे है उसे सुनने के बाद आप भी यही कहेंगे की आखिर ये कैसा प्यार है। ये मामला रांची से सामने आया है जहाँ एक पति ने अपनी शादी के 17 दिन बाद ही अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के हवाले कर दिया। दरअसल हुआ कुछ ऐसा की शादी के कुछ ही दिनों बाद दुल्हन अपने पति का घर छोड़कर अपने प्रेमी के साथ भाग गयी। जब पति को इस बारे में पता चला तो उसकी हालत ख़राब हो गयी थी।

New WAP

Dulhan run away from mandap

जैसे ही लड़के को इस बारे में पता चला तो लड़के ने इसकी खबर लड़की के घर वालो दी जिसके बाद शक के अनुसार लड़की के प्रेमी के घर सभी लोगो ने जाकर देखा तो लड़की उसके प्रेमी के घर ही मिली। उसके बाद लड़की को सभी नाते रिश्तेदारों ने रस्मो रिवाजो तथा समाज में इज़्ज़त का हवाला देते हुए समझाने की बहुत कोशिश की लेकिन वो अपनी ज़िद के आगे किसी की नहीं सुन रही थी। लड़की अपने प्रेमी के साथ ही रहने के लिए अड़े रही। जब उसके पति ने देखा की लड़की अपने प्रेमी से जुदा नहीं होना चाह रही है तो उसने अपनी बीवी की ज़िद को देखते हुए उसे अपने प्रेमी के ही हवाले कर दिया।

पति ने इसके बाद पुलिस थाने में एक एग्रीमेंट करवाया। पूरा मामला रांची के सुखदेवनगर का है जहाँ रहने वाली युवती ने शिप्रा गांव के निवासी युवक से की थी। लेकिन शादी के बाद से दुल्हन अपने पति से दूरी बनाये रखती थी। शादी के 17 दिन बाद ही दुल्हन अपने पति के घर से भाग गयी थी। लड़की जब घर छोड़ कर भाग गयी थी उसके बाद पति और दूसरे सभी लोगो को पता चला की लड़की का किसी अन्य लड़के से चक्कर चल रहा था और इस बात की जानकारी लड़की की माँ को भी थी। इसके बाद भी लड़की की शादी उसके घरवालों ने ज़बरदस्ती करवा दी थी। शादी के बाद लड़की छुप छुपकर उसके प्रेमी से बात किया करती थी और फिर एक दिन मौका पाकर अपने प्रेमी के साथ अपने पति का घर छोड़कर फ़रार हो गयी थी।

New WAP

लड़की के भाग जाने और उसकी अपने प्रेमी के साथ रहने की ज़िद को देखते हुए दोंनो के परिवारों ने ये तय किया की लड़की को अपने प्रेमी के साथ ही रहने दिया जाये। दुल्हन के प्रेमी के साथ दुल्हन को पुलिस थाने बुलाया गया और फिर पति पत्नी और वो यानी की प्रेमी तीनो ने मिलकर वह एक एग्रीमेंट किया जिसमे पति ने ये स्वीकार किया की वो अपनी मर्ज़ी से उसकी पत्नी को अपने प्रेमी के साथ रहने की अनुमति दे रहा है साथ ही लड़की के प्रेमी ने भी ये अनुबंध में लिखा की वो लड़की का ख्याल रखेगा और उसे कोई भी परेशानी नहीं होने देगा। और अपने प्यार को हर हाल में निभाएगा।


Share on