बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे कई सितारें हैं जिन्होंने दूसरे बच्चों को गोद लेकर उनकी परवरिश अपने बच्चे की तरह कर रहे हैं। बता दें कि हाल ही में मिथुन चक्रवर्ती को लेकर काफी बातें हो रही थी। उन्होंने भी एक बेटी को गोद लिया है। और उसे बचपन से आज तक अपनी बेटी से भी ज्यादा प्यार कर रहे हैं। और कई कलाकार है। जो आज कई बच्चों को पनाह दे रहे हैं।
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा का भी नाम इस क्रम में शामिल हैं। वे भी कई बच्चियों की परवरिश कर रही हैं। लेकिन आज हम जिस अभिनेत्री की बात कर रहे हैं। उन्होंने अब बॉलीवुड से दूरी बना ली है। लेकिन जब तक वे बॉलीवुड का हिस्सा रही उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरा।
छोटी उम्र में किया बड़ा काम
दरअसल, हम बात कर रहे हैं मशहूर अभिनेत्री रवीना टंडन की जिन्होंने बॉलीवुड में रहते कई बड़ी फिल्में दी। उनके किरदार को लोगों ने खूब पसंद भी किया। वहीं उनका एक डांस आज भी लोगों के बीच बहुत ज्यादा पॉपुलर है। ‘अखियों से गोली मारे’ इसमें रवीना टंडन गोविंदा के साथ नजर आए थी। वहीं अभिनेत्री ने अपनी छोटी सी उम्र में ही कुछ ऐसा कर दिया था। जिस पर आज सभी को नाज होता है।
21 साल की उम्र में लिया दो बच्चियों को गोद
दरअसल, अभिनेत्री रवीना टंडन ने अपनी शादी से पहले ही 21 साल की उम्र में दो बच्चियों को गोद लिया था। इस तरह बच्चियों को इस तरह कम उम्र और बिना शादी के गोद लेने के कारण कई तरह की बातों का सामना करना पड़ा। लेकिन वे अपनी बातों पर अड़ी रही और दोनों को अपनी बेटी की तरह रखा। इस बात को लेकर लोगों ने उनसे यह तक कह दिया था कि कोई लड़का तुमसे शादी भी नहीं करेगा। लेकिन रवीना टंडन ने इन बातों पर ध्यान नहीं दिया। और दोनों की परवरिश की।
लोगों ने कही थी कई तरह की बात
बता दें कि अभिनेत्री ने जिस समय पूजा और छाया को गोद लिया। उस समय वे अपने करियर के बहुत अच्छे दौर से गुजर रही थी। वहीं दोनों बच्चियों को लेकर रवीना खुद कहती हैं कि उनको कुछ ज्यादा पता नहीं था बच्चों के बारे में पर उन्हें दोनों को देखते से ही अपनाने का मन हुआ और उन्होंने ऐसा किया। मुझे उस समय ऐसा कोई अहसास नहीं हुआ कि में महज 21 की हूं। वहीं वे आज भी अपने इस फैसले को बहुत अच्छा समझती है।
आज दोनों हैं खुश
बता ते चले कि आज रवीना टंडन की गोद ली हुई दोनों बेटियों को शादी हो चुकी हैं। और दोनों अच्छे मुकाम पर है। वहीं रवीना टंडन ने भी फ़िल्म डिस्ट्रीब्यूटर अनिल थडानी से शादी की है। इनके दो बच्चे भी हैं राशा और रणबीर।