Actress organ Donation: पति के गुजरने के 2 महीने बाद मशहूर एक्ट्रेस का बड़ा ऐलान, डोनेट कर रही हैं अपने शरीर का ये अंग

Follow Us
Share on

Actress organ Donation: आज के समय में फिल्मी सितारों को लोगों द्वारा एक कलाकार से हटकर एक रोल मॉडल के रूप में भी देखा जाता है। कलाकारों द्वारा कही बातें और उनके सराहनीय कदम को लोगों द्वारा फॉलो भी किया जाता है। हाल ही में कुछ ऐसा ही सराहनीय कार्य तमिल इंडस्ट्री की जानी मानी अदाकारा मीना सागर द्वारा किया गया है। जिसके बाद से ही उनकी खूब सराहना की जा रही है। गौरतलब है कि ज्यादातर कलाकार अपनी फिल्मों के लिए पहचाना जाता है।

New WAP

Meena Sagar Donate body

लेकिन मीना सागर अपने एक बड़े फैसले को लेकर इन दिनों खूब पसंद की जा रही है। बता दें कि अभिनेत्री मीना ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया एकाउंट से यह पोस्ट साझा करते हुए इस बात की जानकारी दी है। कि उन्होंने अपने शरीर के अंग दान करने का संकल्प लिया है। इस बात को उन्होंने सोशल मीडिया पर भी सभी को बताया है। उनकी यह पोस्ट काफी ज्यादा वायरल हो रही हैं। जिसे लोगों द्वारा पसंद किया जा रहा है। उनके इस सराहनीय कार्य की सभी ने तारीफ की है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Meena Sagar (@meenasagar16)

मीना सागर ने जब से इस बात की जानकारी दी है कि वे अंग दान करेंगी इसके बाद से ही सोशल मीडिया उनकी पोस्ट वायरल हो गई है। अभिनेत्री की सभी ने तारीफ की है। इस बात की जानकारी देते हुए उन्होंने यह भी कहा है कि किसी की जान बचाने से बड़ा कोई कार्य नहीं हो सकता। उनके इस फैसले को उनके चाहने वालों के अलावा उनके करीबियों ने भी पसंद किया है। इतना ही नहीं उनकी यह पोस्ट उन लोगों के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं जो समाज सेवा करने के लिए प्रयास करते हैं।

New WAP

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Meena Sagar (@meenasagar16)

उन्होंने पोस्ट में इस बात की भी जानकारी साझा की है कि अंग दान के महत्व को समझना चाहिए ये लोगों की जिंदगी बचा सकता है। उन्होंने आगे बताया कि एक इंसान 8 लोगों को बचा सकता है। अदाकारा ने इस दौरान सागर की भी बात कही है। जिन्हें समय पर डोनर नहीं मिल पाए। जिसकी वजह से उनकी जिंदगी बदल गई। इस पोस्ट में उन्होंने यह भी कहा है कि यह सभी को प्रभावित करता है। उन्होंने अपने अंग दान करने का फैसला किया है। उन्होंने यह भी बताया है कि यह डॉक्टर डोनर प्राप्तकर्ता के साथ परिवार, दोस्त सभी को प्रभावित करता है।
Meena Sagar Familyबता दें कि अभिनेत्री के पति का जून में निधन हो गया था। जिन्हें भी उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने बताया कि फेफड़ों के इलाज के लिए उन्हें भर्ती किया था। लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। मीना की इस पोस्ट से समझा जा सकता है कि उनको उनके पति विद्यासागर के इस तरह चले जाने का बहुत गम है। उन्होंने कहीं न कहीं यह फैसला उनकी याद में लिया है। बता दें कि अभिनेत्री का यह कदम लोगों के बीच पॉजिटिव मैसेज पहुंचा रहा है। अदाकारा के काम की बात करें तो वे तमिल फिल्म जगत की बड़ी अदाकारा है। लेकिन इन दिनों वे अपने सराहनीय कार्य के लिए काफी चर्चाओं में बनी हुई है। अदाकारा की पोस्ट पर काफी कमेंट्स भी देखने को मिल रहे हैं। सभी ने उनकी इस सोच की तारीफ की है।


Share on