फिल्म गदर ने बदली थी अमीषा पटेल की दुनिया, 12 घंटे के बाद 500 लड़कियों में से चुनी गई थी सकीना

Follow Us
Share on

बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने बेहतरीन अभिनय के दम पर करियर बनाने कई कलाकार आते हैं। लेकिन बहुत कम ही ऐसे होते हैं जो कम समय में ही बड़ी उपलब्धि हासिल करने में कामयाब होते हैं। कई को सालों लग जाते हैं तो कई एक दो फिल्म में ही सुपरस्टार बन जाते हैं। आज हम ऐसी ही अभिनेत्री की बात करने जा रहे हैं। जिन्होंने इंडस्ट्री में आने से पहले नहीं सोचा होगा कि इतने कम समय वे इतनी बड़ी स्टार बनाने में सफल हो जाएंगी।

New WAP

दरअसल, हम बात कर रहे है अभिनेत्री अमीषा पटेल की जिन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया। लेकिन वे पिछले कुछ समय से बॉलीवुड से दूर है। लेकिन हिंदी सिनेमा की बात करें तो अमीषा पटेल ने फिल्म कहो ना प्यार है से बॉलीवुड में अपने कदम रखे थे। बड़ी बात यह है कि उनकी पहली फिल्म ही हिट साबित हुए। जिसने उन्हें इंडस्ट्री में पहचान दिलाई।

फिल्म गदर ने दिलाई लोकप्रियता

Amisha Patel

लेकिन अमीषा के किस्मत में और कुछ ही लिखा था। बता दें कि साल 2001 में आई फिल्म गदर एक प्रेम कथा (Gadar: Ek Prem Katha) ने अमीषा पटेल को रातों रात सुपरस्टार बना दिया। उन्होंने कभी सोचा भी नहीं होगा कि उनकी दूसरी फिल्म ही बॉक्स ऑफिस पर इतनी हिट होगी। रिलीज होने के बाद गदर ने कई रिकॉर्ड बनाए। लोगों को इस फिल्म देखने का इतना जुनून सवार था कि टिकट के लिए लोग घंटों लाइन में खड़े रहते थे। आज भी फिल्म को खूब देखा जाता है।

Amisha Patel1

लेकिन क्या आपको पता है अमीषा को यह फिल्म मिलना भी बहुत ही संयोग की बात है। गौरतलब है कि निर्देशक को सकीना के रोल के लिए ऐसी अभिनेत्री की तलाश थी। जो नई भी हो और इस किरदार को अच्छे से कर सके। वहीं इसके लिए बताया जाता है कि लगभग 500 अभिनेत्रियों ने ट्रायल दिए थे। लेकिन फिर यह रोल करने का मौका अमीषा पटेल को मिला। लेकिन इस फिल्म को पाने के लिए भी अमीषा को 12 घंटो तक ऑडिशन देना पड़ा था।

New WAP

Amisha Patel Film Gadar

वहीं फिल्माए जाने वाले संवाद की प्रैक्टिस के लिए अमीषा को कई घंटों तक निर्देशक के पास बैठना पड़ता था। वहीं फिल्म के दृश्यों के फिल्मांकन के दौरान अभिनेत्री को कई बार रिटेक भी लेना पड़ता था। उनको इस फिल्म को करने में कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। लेकिन बाद में फिल्म हिट हो ही गयी। अमीषा पटेल को इस फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के फिल्मफेयर अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया जो भी हिट रही। देखा जाए तो अमीषा पटेल का फ़िल्मी करियर सफल ही रहा है।


Share on