साल 2021 सुशांत की मौजूदगी से महरूम होगा, लेकिन उनका काम उन्हें हमेशा जिंदा रखेगा!

Follow Us
Share on

बॉलीवुड : आज दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत हमारे बीच मौजूद नहीं है। लेकिन उनकी याद हमेशा उनके चाहने वालों के दिल में रहेंगी। सुशांत ने बतौर अपनी एक्टिंग के दम पर कई ऐसी हिट फिल्में दी है। जो हमेशा उनकी याद दिलाती रहेगी। बॉलीवुड में सुशांत की जगह कोई नहीं ले सकता कई कलाकार आएंगे पर सुशांत जैसा शायद ही कोई हो।

New WAP

बता दें कि आज भी सुशांत के चहेते अभिनेता शेखर सुमन उनको लेकर महसूस करते हैं कि भले ही प्रतिभाशाली युवा अभिनेता शारीरिक रूप से हमारे बीच मौजूद नहीं हैं, लेकिन उनका काम उन्हें हमेशा जीवित रखेगा। शेखर सुमन ने ट्वीट किया, “नया साल 2021 सुशांत की मौजूदगी से महरूम होगा, लेकिन उनका काम उन्हें हमेशा जिंदा रखेगा। यह ध्यान रखना दिलचस्प है कि उनका जन्मदिन 21 जनवरी, 2021 को होगा. 21 से शुरू और खत्म.”

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत का जन्म 21 जनवरी 1986 को हुआ था। वहीं आने वाली 21 जनवरी को दिवंगत अभिनेता की जयंती रूप में बनाया जाएगा। बता दें कि सुशांत 14 जून को अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे। हालांकि अभी इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है।

सुशांत ने 34 वर्ष की आयु में ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया। बता दें कि 2020 में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता इस दुनिया को अलविदा कह गए थे। जिनको याद करते हुए शेखर सुमन ने कुछ दिनों पहले एक ट्वीट किया था, “2020 को पीछे मुड़कर देखें तो इसने हमसे सब कुछ छीन लिया। हमने कुछ ही सप्ताहों में अभिनेता इरफान खान, ऋषि कपूर और सुशांत सिंह राजपूत को खो दिया। इसके अलावा, कई अन्य कलाकारों और तकनीशियनों की मृत्यु हो गई। दुनिया ने कई बड़े नेताओं, कवियों, सैनिकों और योद्धाओं, किसानों और प्रवासी श्रमिकों को खो दिया.”

New WAP


Share on