अभिनेता हर्षवर्धन राणे करेंगे कोरोना पीड़ित लोगों की मदद, बाईक बेचकर खरीदेंगे ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स

Follow Us
Share on

कोरोना महामारी की दूसरी लहर देश में धीरे-धीरे विकराल रूप लेती जा रही है और इसकी जद में अब तक लाखों लोग आ चुके हैं। वहीं सरकार भी कोरोना से लेने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य कर रही है वही हमारी डॉक्टरों की टीम भी 24 घंटे संक्रमितों की सेवा में लगी हुई है। लेकिन बावजूद इसके केस कम होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं।

New WAP

harshvardhan rane

वहीं इस विपरीत परिस्थिति में कई लोग संक्रमित व्यक्तियों की मदद के लिए लगातार सामने आ रहे हैं और सेवा कर रहे हैं। इस नेक काम में बॉलीवुड भी अछूता नहीं है। कई कलाकार भी लोगों की सेवा में दिन रात लगे हैं। जिसे जो ठीक लग रहा है। उस तरह ही लोगों की सेवा कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Harshvardhan Rane (@harshvardhanrane)


वहीं हाल ही में बॉलीवुड के एक दिग्गज कलाकार फरहान अख्तर ने भी एलान किया है कि उनकी कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट अब जरूरतमंद लोगों को हर सुविधाएं उपलब्ध करवाएगी। इसके लिए वे सतत प्रयास भी कर रहे हैं। साथ ही उनकी कंपनी कई एनजीओ के साथ काम करने वाली है।

New WAP

मदद करने को बेचेंगे बाईक

गौरतलब है कि अब कई कलाकार लोगों की मदद के लिए ढाल बन कर खड़े हैं। और हर संभव मदद कर रहे हैं। अब एक और अभिनेता ने नेकी के इस काम में अपना हाथ बढ़ाया है। दरअसल, हर्षवर्धन राणे भी लोगों की मदद के लिए अब आगे आए हैं। वहीं इस नेक काम को करने के लिए वे अपनी कीमती बाइक को बेचेंगे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Harshvardhan Rane (@harshvardhanrane)


इस बात की जानकारी खुद अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया पर दी है। और बड़ी बात यह है कि इसके लिए वे बाइक बेचने को तैयार है। वहीं उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो साझा करते हुए इस बात की जानकारी दी है। इस नेक काम को करते हुए हर्षवर्धन ने बताया है कि उन्होंने ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के लिए अपनी बाइक को सेल करने का फैसला लिया है।


Share on