अभिषेक कपूर ने शेयर किया अनदेखा वीडियो,जिसे देख सुशांत के फैंस की आंखें हो जाएंगी नम।

Follow Us
Share on

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने महज 34 साल की उम्र में अपना नाम रोशन कर दिखाया। उन्होंने अपने दम पर बॉलीवुड में बड़ा मुकाम हासिल किया। आज वे किसी की पहचान के मोहताज नहीं है। लेकिन 14 जून 2020 को अभिनेता ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। लेकिन आज भी उनको उनके चाहने वाले पहले की तरह ही याद करते हैं।

New WAP

director abhishek kapoor
Image Source: google

वहीं हाल ही में उनकी पहली फिल्म जो फेमस नॉवेलिस्ट चेतन भगत द्वारा लिखित उपन्यास ‘थ्री मिस्टेक्स ऑफ माय लाइफ’ पर बनी बॉलीवुड फिल्म ‘Kai Po Che’ को आज 8 साल पूरे हो गए हैं। बता दें कि वर्ष 2013 में आई इस फिल्म में अभिनेता सुशांत सिंह ने लीड रोल प्ले किया था। फिल्म में सुशांत सिंह की अदाकारी को काफी ज्यादा पसंद किया गया। यहीं से अभिनेता को इंडस्ट्री में अलग ही पहचान मिली।

वहीं हाल ही में फिल्म के निर्देशक अभिषेक कपूर ने एक वीडियो शेयर किया है। जिसे देख एक बार फिर सुशांत के फैंस की आंखें नम हो गईं। बता दें कि फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक कपूर ने फिल्म की शूटिंग से जुड़ा एक अनदेखा वीडियो शेयर किया है, इस वीडियो में सुशांत का मस्ती भरा अंदाज फैंस को देखने को मिलने वाला है।

kai po che(1)
Image Source: google

दरअसल, अभिषेक कपूर ने जो वीडियो शेयर किया है वह फिल्म की शूटिंग के वक्त का है। इस वीडियो में अभिषेक फिल्म को लेकर बात करते नजर आ रहे हैं कि कैसे रॉक ऑन देखकर ये फिल्म बनाने का उनका मन किया। वहीं दूसरी तरफ फिल्म के तीनों स्टार्स भी वीडियो में जमकर मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

New WAP


Share on