बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने कलाकार आमिर खान फिल्मी दुनिया में कदम रखने के बाद से ही अपनी शानदार अदाकारी के लिए पहचाने जाते हैं। आज उन्होंने अपनी अदाकारी के दम पर हिंदी सिनेमा में अपनी अलग ही पहचान बनाई है। यही कारण है कि उन्हें आज सभी मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से भी जानते हैं। बता दें कि अपने पिता की तरह आमिर खान की बेटी इरा भी इन दिनों अपनी लव स्टोरी को लेकर खूब चर्चा में हैं।
इरा की बात की जाए तो वे बॉलीवुड के सफल कलाकार आमिर खान की बेटी होने के बाद भी मनोरंजन दुनिया से कोसों दूर रहना पसंद करती है। लेकिन वे पिछले काफी समय से अपने बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे को लेकर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव नजर आ रही है। दोनों अक्सर अपनी रोमांटिक फोटो और वीडियो को सोशल मीडिया के माध्यम से साझा करती रहती है।
View this post on Instagram
अब हाल ही में नुपूर शिखरे द्वारा अपनी और इरा की तस्वीर को अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर साझा किया है। जो अब खूब वायरल हो रही है। बता दें कि दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता हैं। इतना ही नहीं यह कपल आये दिन इस तरह की रोमांटिक पलों को सोशल मीडिया के माध्यम से साझा करते रहते हैं। लोग उनके इस अंदाज को खूब पसंद भी करते हैं। दोनों ने जब से अपने रिश्ते का खुलासा किया है। उसके बाद से लगातार इन्हें सोशल मीडिया पर एक्टिव देखा गया है।
हाल ही में जिन तस्वीर को नुपूर द्वारा साझा किया गया है। उनमे साफ देखा जा सकता है कि दोनों काफी रोमांटिक मोड़ में नजर आ रहे हैं। इरा नुपूर को प्यार करते हुए नजर आ रही है। इरा अपने बॉयफ्रेंड की पीठ पर लेटे हुए दिखाई दे रही है। इरा के करियर की बात की जाए तो वे कलाकारी में अपनी रुचि नहीं रखती है। लेकिन वे डायरेक्शन में अपना भविष्य बनाना चाहती हैं।