गौरव की बात: गांधी जयंती के मौके पर लेह में लगाया गया दुनिया का सबसे बड़ा हाथों से बना खादी का तिरंगा, देखे वीडियो

Follow Us
Share on

2 अक्टूबर को पूरा देश गांधी जयंती के रूप में मनाता है। वहीं इस दिन बापू की याद में उनसे जुड़ी जानकारी को साझा किया जाता है। वहीं हर वर्ष इस दिन को स्पेशल बनाने के लिए कुछ नया निर्माण किया जाता है। इस बार भी गांधी जयंती के अवसर पर देश ही नहीं पूरी दुनिया के सबसे बड़े राष्ट्रीय ध्वज का अनावरण किया गया। जिसका अनावरण केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख की राजधानी लेह में किया गया है।

New WAP

leh indian flag hand made

वहीं इस मौके पर सेना प्रमुख एमएम नरवाणे भी मौजूद थे। वहीं इस दुनिया के सबसे बड़े राष्ट्रध्वज का अनावरण लद्दाख के उप राज्यपाल आर के माथुर ने किया है। राष्ट्रीय ध्वज की बात की जाए तो इससे काफी मेहनत से बनाया गया है क्योंकि यहां काफी आलीशान और बेहद ही ज्यादा बढ़ा है जिसकी लंबाई चौड़ाई भी काफी ज्यादा है। राष्ट्रीय ध्वज की लंबाई और चौड़ाई की बात की जाए तो यह 225 फीट लंबे और 150 फीट चौड़ा है। जिसे बनाने के लिए खादी के कपड़े का इस्तेमाल किया गया है जिसका वजन तकरीबन 1000 किलो बताया जा रहा है।

New WAP

वहीं दुनिया के सबसे बड़े राष्ट्रीय ध्वज को तैयार करने के लिए सेना के 57 इंजीनियर रेजीमेंट ने मेहनत की है। वहीं इस मौके पर सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवने ने भारत और पाकिस्तान के बीच की स्थिति के बारे में ANI को जानकारी देते हुए कहा कि पिछले 6 महीनों में दोनों देशों के बीच में रिश्ते काफी सामान्य रहे हैं। वहीं उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही 13वे दौर की वार्ता होगी। वहीं इस दौरान आम सहमति पर पहुंचने की उम्मीद है। कि LAC पर अलगाव कैसे हो।


Share on