एक नजर ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार के फिल्मी करियर पर, ऐसा रहा उनका बॉलीवुड में शानदार सफर

Follow Us
Share on

7 जुलाई 2021 आज का दिन बॉलीवुड इंडस्ट्री के साथ पूरा देश शायद कभी भुला पाए। बता दे कि आज तड़के बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार जिन्हें हिंदी सिनेमा में ट्रेजेडी किंग के नाम से भी जाना जाता दिलीप कुमार साहब आज हमारे बीच नहीं रहे उन्होंने 98 साल की उम्र में आज सुबह 7:30 बजे अपनी अंतिम सांसे ली। अभिनेता पिछले काफी समय से स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से जूझ रहे थे। जिसके लिए उन्हें कई बार अस्पताल में भी भर्ती करवाया गया था।

New WAP

Dilip Kumar Passed Away 1

जहां सब एक और दिलीप कुमार साहब के लिए उनके स्वास्थ्य की कामना कर रहे थे। लेकिन किसी ने भी यह सपने में भी नहीं सोचा था कि इस बार वे दोबारा लोगों को नहीं मिल पाएंगे। उनके निधन की खबर मिलते ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई है। इतना ही नहीं उनके लाखों फैन भी बड़े निराश हैं। उन्होंने भी नहीं सोचा था कि दिग्गज कलाकार इस तरह अचानक ही उन्हें छोड़कर चले जाएंगे।

Dilip Kumar Passed Away 2

New WAP

दिलीप कुमार के निधन के बाद से ही श्रद्धांजलि का दौर तेजी से चालू हो गया है। बता दे कि बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई दिग्गज कलाकारों के साथ साथ देश के बड़े राजनीतिक नेताओं द्वारा भी लगातार उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से श्रद्धांजलि दी जा रही है। इतना ही नहीं उनकी पत्नी सायरा बानो से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बात भी की और इस दुखद भरे समय में उन्हें सांत्वना दी।

Dilip Kumar Birth

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार दिलीप कुमार का जन्म साल 1922 में पेशावर में हुआ था। वह जन्म से ही है गरीब परिवार में पले बढ़े हैं उनके पिता फल बेचकर अपने घर का गुजारा करते थे उनके घर में उनके अलावा 12 भाई बहन और भी थे उनके पिता का लाला गुलाम सरावर खान और मां का नाम आयशा बेगम था। दिलीप कुमार का रियल नाम युसूफ खान था।

Dilip Kumar movies

अभिनेता ने बचपन से ही राज कपूर के साथ में रहे हैं। इतना ही नहीं दोनों कलाकारों ने एक साथ ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने कदम रखे थे और बाद में जाकर इतनी बड़ी पहचान बनाई। वहीं अपने पिता से मामूली बात पर विवाद होने के बाद दिलीप कुमार घर छोड़ कर चले गए थे इसके बाद उन्होंने कई परेशानियों का सामना भी किया और कई छोटी-मोटी नौकरी की लेकिन उन्होंने कभी भी अपने आप से हार नहीं मानी और यही नतीजा रहा कि आज बॉलीवुड इंडस्ट्री के इतने बड़े दिक्कत कलाकार बनकर उभरे।

dilip kumar and devika rani

अभिनेता को देविका रानी ने फिल्म ज्वार भाटा में कास्ट किया। लेकिन मैं इस फिल्म में अपनी ज्यादा बड़ी पहचान नहीं बना पाए। फिल्म पर्दे पर फ्लॉप साबित हुई लेकिन इसके बाद भी उन्होंने लगातार अपने काम में सुधार किया और कभी अपने आप से और अपनी एक्टिंग से हार नहीं मानी इसके बाद साल 1947 में रिलीज हुई फिल्म जुगनू से उन्हें पहचान मिली। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री नूर जहां थीं। उनकी यह फिल्म हिट साबित हुई।

dilip kumar last photo from hospital

वहीं इसके साल 1949 में रिलीज हुई फिल्म अंदाज ने उनके करियर को बड़ा ब्रेक दिया। इसके बाद से ही दिलीप कुमार साहब का फिल्मी करियर चालू हो गया और उन्होंने लगभग बॉलीवुड इंडस्ट्री को 70 साल दिए हैं इस दौरान उन्होंने 60 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और बड़ी पहचान बनाई इतना ही नहीं वह ऐसे कलाकार रहे हैं। जिन्हें बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे बड़े सम्मान दादा साहब फाल्के से भी सम्मानित किया जा चुका है।


Share on