जन्मदिन के एक दिन पहले अक्षय कुमार के सर से उठ गया मां का साया, अभिनेता बोले बहुत दर्द में हूं

Follow Us
Share on

बॉलीवुड इंडस्ट्री के बड़े कलाकार अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का आज सुबह निधन हो गया। बता दें कि अचानक उनकी ताबियार खराब हो गई थी। जिसके बाद उन्हें मुंबई के हीरानंदानी अस्पताल में आईसीयू में भर्ती करवाया गया था। लेकिन उनकी सेहत में ज्यादा सुधार नहीं हुआ। वहीं अभिनेता ने सभी लोगों से अपनी मां की अच्छी सेहत के लिए प्रार्थना करने को भी कहा था। अक्षय कुमार के सर से पिता का साया पहले ही उठ चुका है।

New WAP

Akshay mother aruna bhatia

आज उनके मां के निधन के बाद उन्हें दोहरा झटका लगा है। वहीं अक्षय कुमार ने खुद अपनी मां के निधन की खबर सोशल मीडिया के माध्यम से दी है यह खबर सामने आने के बाद से ही सभी अक्षय कुमार की मां को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने मां के निधन की खबर सोशल मीडिया पर साझा करते हुए साथ में ही एक इमोशनल नोट भी लिखा है।

अक्षय कुमार ने अपने मां के प्रति अपने जज्बातों को सबके साथ बयां किया है उन्होंने लिखा ”वो मेरा सार थीं…और आज मैं अपने अस्तित्व के मूल में असहनीय दर्द महसूस कर रहा हूं। वह इसके साथ उन्होंने सभी को जानकारी दी है कि उनकी मां का निधन हो चुका है। अपनी मां को खोने के बाद अक्षय कुमार के ऊपर गम का पहाड़ टूट पड़ा है। वही इस खबर के सामने आने के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े कलाकार उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

New WAP

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि अपने मां की तबीयत इस बार सुनने के बाद अक्षय कुमार अपनी फिल्म की शूटिंग छोड़कर फौरन ही भारत लौट आए थे। वे अपनी अपकमिंग फिल्म सिंड्रेला की शूटिंग के लिए लंदन में मौजूद थे लेकिन जैसे ही उन्हें अपने मां की तबीयत ठीक है अगर लगेगा तो फौरन ही देश लौट आए और जिसके पास में लगातार अपनी मां के साथ में ही थे। अब मां के गुजर जाने के बाद अक्षय कुमार का रो रो कर बुरा हाल है।

बताते चलें कि उनकी मां 77 साल की थी। दोनों मां-बेटे के बीच में गहरा प्यार था बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार होने के बावजूद भी उन्होंने अपनी मां को इंडस्ट्री की चकाचौंध से दूर रखा था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गुरुवार को अक्षय कुमार का जन्मदिन है लेकिन अपने जन्मदिन के पहले ही उन्होंने अपनी मां को खो दिया। बॉलीवुड के कई कलाकारों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से अक्षय कुमार की मां को श्रद्धांजलि दी जा रही है।


Share on