Gold-Silver Price Today : जनवरी 2024 को सराफा बाजार में सोने चांदी का रेट जारी किया गया है। आज राजधानी दिल्ली में 10 ग्राम सोने की कीमत 64200 है वही 1 किलो चांदी की कीमत 78900 है। कोटक सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट रविंद्र राव के द्वारा दिए गए बयान के अनुसार इस साल सोने का एक नया रिकॉर्ड बन सकता है. सोने का रेट ₹70000 तक पहुंच सकता है।
जानिए क्या है Gold-Silver Price Today
आज सोने का रेट पिछले दिन के तुलना में ₹280 बढ़ गया है।कल के कारोबारी सत्र में सोने की कीमत 63920 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था लेकिन आज एचडीएफसी सिक्योरिटीज के रिपोर्ट के अनुसार सोने के रेट में बढ़ोतरी हुई है।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार मजबूत वैश्विक संकेतों और रुपए में गिरावट के बीच राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को सोने की कीमत ₹280 उछलकर 64200 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। विदेशी बाजारों में सोना 2073 रुपए प्रति अमेरिकी डॉलर प्रति औन्स पर बिका।
चांदी के रेट में भी अच्छी तेजी
आज चांदी के कीमत में भी तेजी देखने को मिल रही है। चांदी का रेट ₹300 बढ़कर 78800 के करीब पहुंच गया। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो आने वाले समय में चांदी के रेट में भी बढ़ोतरी हो सकती है।
यह भी पढ़ें : सिर्फ इन लोगों को ही 450 रुपए में मिलेगा गैस सिलेंडर, लेकिन उससे पहले करना होगा यह काम
जानीए भारत के अन्य शहरों में सोने चांदी का रेट
- मुंबई में 24 कैरेट, 10 ग्राम सोना 64,090 रुपये है।
- कोलकाता में 24 कैरेट, 10 ग्राम सोना 64,090 रुपये है।
- चैन्नई में 24 कैरेट, 10 ग्राम सोना 64,580 रुपये है।
- बेंगलुरु में 24 कैरेट, 10 ग्राम सोना 64,090 रुपये है।
- हैदराबाद में 24 कैरेट, 10 ग्राम सोना 64,090 रुपये है।
- चंडीगढ़ में 24 कैरेट, 10 ग्राम सोना 64,270 रुपये है।
- जयपुर में 24 कैरेट, 10 ग्राम सोना 64,270 रुपये है।
- पटना में 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम 64,140 रुपये है।
- लखनऊ में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का रेट 64,240 रुपये है।