अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा को लेकर कही अपनी दिल की बात, कहां उसकी हर अदा मुझे खुशी देती हैं

Follow Us
Share on

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर अपनी अदाकारी से ज्यादा अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चाओं में बने रहते हैं। बता दें कि वे पिछले काफी सालों से मशहूर अदाकारा फिटनेस क्वीन मलाइका अरोड़ा को डेट करते आ रहे हैं। दोनों ही कलाकार अक्सर एक साथ में कई बार देखे भी गए हैं बहुत से मौके पर दोनों की रोमांटिक तस्वीरें भी सामने आई है। इतना ही नहीं दोनों अपने प्यार को अलग-अलग मोमेंट पर सब के सामने जाहिर भी कर चुके हैं।

New WAP

Arjun kapoor Malaika Arora Diwali Look

बता दें कि हाल ही में दीपावली के अवसर पर मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर के साथ में कपूर परिवार में दीपावली मनाती हुई नजर आई थी। इस दौरान की उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर इन दिनों तेजी से वायरल हो रही है। इस दौरान उनका लुक भी काफी अट्रैक्टिव लग रहा था और वह काफी सुंदर दिखाई दे रही थी। अब अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा की एक तस्वीर को साझा करते हुए अपने दिल की बात कही है जो कि फैंस को काफी ज्यादा पसंद आ रही है।

Malaika Arora Photoshoot

New WAP

अर्जुन कपूर द्वारा साझा की गई तस्वीर में आप साफ तौर पर देख सकते हैं कि मलाइका अरोड़ा पिंक कलर की साड़ी पहनी हुई है जिसमें वह काफी खूबसूरत दिखाई दे रही है। हालांकि उनका चेहरा इस तस्वीर में दिखाई नहीं दे रहा है। लेकिन जिस तरह से उन्होंने साड़ी पहनी है इसको देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह कितनी खूबसूरत दिखाई दे रही है। इतना ही नहीं अर्जुन कपूर भी उनके तरफ देखते हुए हंसते हुए दिखाई दे रहे हैं दोनों की इस तस्वीर को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

मलाइका अरोड़ा के साथ अपनी तस्वीर को साझा करते हुए अर्जुन कपूर ने कैप्शन में लिखा है कि जब भी मलाइका उनकी बकवास बातों पर भी खिलखिला उठती है तो वह मुझे बहुत खुशी देती है। फैंस को अर्जुन कपूर का यहां अंदाज काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। बता दें कि दोनों ही अक्सर एक दूसरे को लेकर काफी कुछ कहते रहते हैं लेकिन जिस तरह से अर्जुन कपूर ने मलाइका की तस्वीर साझा करते हुए अपने दिल की बात कही है इस पर पहन काफी ज्यादा प्यार लुटा रहे हैं।


Share on