हौसले की उड़ान: 94 साल की भगवानी देवी ने विदेशी धरती पर भारत का नाम किया गौरवान्वित, 100 Meter रेस में जीता Gold मेडल

Follow Us
Share on

मन में दृढ़ इच्छा और कुछ कर दिखाने का हौसला हो तो उसके आगे दुनिया को भी घुटने टेकना पढ़ते हैं इन बातों को सच कर दिखाया है 94 साल की भगवानी देवी (Bhagwani Devi) ने उन्होंने जो कारनामा इतनी बड़ी उम्र में कर दिखाया है इसे करने के लिए लोगों को काफी मेहनत और जज्बाती होना पड़ता है। लेकिन उन्होंने अपनी उम्र को भी अपने जुनून से मात दे दी।
Bhagwani Devi Ji has won a GOLD medalदरअसल, भगवानी देवी ने हाल ही में हुए फिनलैंड में आयोजित सीनियर सिटीजन कैटेगरी में 100 मीटर रेस में गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। इसके बाद से ही उनकी उपलब्धियों के लिए उन्हें सोशल मीडिया पर लगातार शुभकामनाएं दी जा रही है बता दें कि 94 साल की उम्र में उन्होंने जो हौसला दिखाया है। उन्होंने विदेशी सरजमीं पर भारत के तिरंगे को लहराना और देश का मान बढ़ाया है।

New WAP

इसके लिए सभी उन्हें दिल से बधाइयां दे रहे हैं। बता दें कि उनका हौसला यहीं नहीं रुका उन्होंने शॉटपुट में ब्रॉन्ज मेडल भी हासिल किया है। विदेशी सरजमीं पर 94 साल की उम्र में इतना बड़ा कारनामा करने वाली भगवानी देवी सोशल मीडिया पर छाई हुई है हर तरफ हम की चर्चाएं चल रही है। हरियाणा के छोटे से गांव से ताल्लुक रखने वाली भगवानी देवी को ‘स्प्रिंटर दादी’ के नाम से भी जाना जाता है।

भगवानी देवी से जुड़ी तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही है। उन्हें बता दें कि कई जाने-माने राजनीतिक नेताओं द्वारा भी शुभकामनाएं दी गई है। उनकी इस उपलब्धि के बाद से ही उनसे जुड़ी कई तस्वीरें और सोशल मीडिया पर छाई हुई है। बता दें कि 94 साल की उम्र में लोगों को चलने फिरने में भी समस्या होती है लेकिन भगवानी देवी ने जो कारनामा किया है। यह लोगों के लिए प्रेरणा से कम नहीं है।


Share on