छिछोरे के साथ कंगना रनौत को मिला बेस्ट अभिनेत्री का अवार्ड, यहां देखे पूरी लिस्ट!

Follow Us
Share on

आज 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। वहीं इस दौरान साल की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों और बेस्ट अभिनय को लेकर भी कलाकारों के नाम की घोषणा की गई। वहीं इस क्रम में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म छिछोरे को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म से नवाजा गया। साथ ही बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री कंगना रनौत को भी सम्मानित किया गया।

New WAP

बता दें कि कंगना रनौत को उनकी फिल्म मणिकर्णिका और पंगा के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया है। इसने साथ ही और भी कई कलाकारों को सम्मानित किया गया। बता दें कि कोरोना के चलते यह आयोजन देरी से हुआ। कंगना के साथ दिग्गज अभिनेता मनोज वाजपेयी को हिन्दी फिल्म भोंसले के लिए बेस्ट अभिनेता का अवॉर्ड दिया गया।

https://twitter.com/KanganaTeam/status/1373969980002291712

यहां देखें पूरी लिस्ट

  • बेस्ट फिचर फिल्म – ‘मारक्कर अरबिकादालिंते सिम्हम’ (मलयालम)
  • बेस्ट एक्ट्रेस – मणिकर्णिका और पंगा के लिए कंगना रनौत
  • बेस्ट हिंदी फिल्म – छिछोरे (सुशांत सिंह राजपूत अभिनीत फिल्म छिछोरे को बेस्ट हिंदी फिल्म एवार्ड)
  • बेस्ट एक्टर – हिन्दी फिल्म भोंसले के लिए मनोज वाजपेयी और असुरन (तमिल) के लिए धनुष को संयुक्त रूप से
  • बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर – केसरी – तेरी मिट्टी – B Praak
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस – पल्लवी जोशी (ताशकंद फाइल्स के लिए)
  • बेस्ट डाइरेक्टर – बहत्तर हूरें के लिए संजय पूरण सिंह चौहान
  • स्पेशल मेंशन – बिरयानी, जोनाकी पोरुआ, लता भगवान कारे, पिकासो.
  • बेस्ट स्क्रीन प्ले (डॉयलॉग राइटर) – विवेक रंजन अग्निहोत्री, ताशकंद फाइल फिल्म के लिए
  • बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म – हिन्दी फिल्म कस्तूरी

Share on